0
(0)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 में इस बार भागलपुर का बरारी पुल घाट केवल गंगा स्नान का स्थल नहीं रहेगा, बल्कि इसे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए एक सुव्यवस्थित ‘कांवड़िया सेवा बाजार’ के रूप में विकसित किया जाएगा। पहली बार नगर निगम ने यहां अस्थायी दुकानों, स्टॉल और कियोस्क के आवंटन की प्रक्रिया को पूरी तरह ई-नीलामी (ई-ऑक्शन) से कराने का निर्णय लिया है। इससे घाट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी, अव्यवस्था पर रोक लगेगी और श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
नगर निगम की योजना के तहत बरारी पुल घाट की सीढ़ियों, घाट तक पहुंचने वाले मार्ग तथा संतोषी माता मंदिर जाने वाली सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी दुकानों की बंदोबस्ती की जाएगी। इन दुकानों में पूजन सामग्री, प्रसाद, पेयजल, नाश्ता, दैनिक उपयोग की वस्तुएं और कांवड़ियों की जरूरत का अन्य सामान उपलब्ध रहेगा। इससे श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और घाट क्षेत्र में सुविधाएं व्यवस्थित रूप से संचालित होंगी।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार दुकानों के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए बुधवार को निविदा संबंधी विज्ञापन प्रकाशन हेतु जनसंपर्क विभाग को भेजा जा रहा है। विज्ञापन जारी होने के बाद इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। निगम का मानना है कि डिजिटल व्यवस्था से आवंटन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी, साथ ही अनियमितता और मनमानी पर भी रोक लगेगी।


प्रशासन का उद्देश्य केवल दुकानें लगवाना नहीं, बल्कि पूरे घाट क्षेत्र को सुव्यवस्थित सेवा केंद्र के रूप में विकसित करना है। अस्थायी बाजार बनने से अतिक्रमण नियंत्रित रहेगा, श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी और सुरक्षा व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।
श्रावणी मेले की तैयारियों के तहत नगर निगम ने बरारी घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कचरा प्रबंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने का काम भी तेज कर दिया है। इस बार बरारी घाट को अजगैबीनाथ धाम घाट की तर्ज पर विकसित कर प्रमुख कांवड़िया सेवा केंद्र बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। इससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिलने की उम्मीद है, वहीं स्थानीय लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए भी नए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: