0
(0)

नवगछिया: पुलिस जिला के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी भिट्ठा गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। वार्ड संख्या 4 निवासी 65 वर्षीय किसान बूट्टन मंडल की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार–रविवार की रात बूट्टन मंडल अपने बासा पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी और छाती को चीरते हुए निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना का खुलासा रविवार सुबह तब हुआ, जब उनका बड़ा बेटा उन्हें जगाने के लिए बासा पर पहुंचा। वहां पिता को मृत अवस्था में देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जाता है कि घटनास्थल मृतक के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था, जिससे हत्या के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: