0
(0)

भागलपुर।
जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ के समीप अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के संबंध में घायल के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि वे दुकान के पीछे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है, लेकिन जब चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो वे बाहर निकले। बाहर आकर देखा कि उनके बेटे उत्तम कुमार को गोली मार दी गई है।

परिजनों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि परिजन पहले उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां जांच के दौरान पता चला कि गोली सीने में फंसी हुई है। वहां से भी उसे तत्काल पटना भेजने की सलाह दी गई। फिलहाल घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: