March 24, 2026
बत्ती गुल कर सीएसपी संचालक को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रेफर || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर।जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ के समीप अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान 27 वर्षीय उत्तम कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में घायल के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि वे दुकान के पीछे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि किसी ने पटाखा छोड़ा है, लेकिन जब चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो वे बाहर निकले। बाहर आकर देखा कि उनके बेटे उत्तम कुमार को गोली मार दी गई है। परिजनों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के […]