5
(2)

भागलपुर: तिलकामांझी थाना क्षेत्र स्थित एक कार्यालय से एक बिल्डर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नीलकंठ नगर, हवाई अड्डा के समीप निवासी बजरंगी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, काफी देर तक फोन करने के बावजूद बजरंगी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनकी पत्नी कार्यालय पहुंचीं, जहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्होंने तिलकामांझी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बंद दरवाजा तोड़कर कार्यालय के अंदर प्रवेश किया। अंदर बजरंगी का शव पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस फिलहाल हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिजनों एवं अन्य लोगों से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक जांच के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: