5
(2)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। गंगा के बढ़ते जलस्तर ने भागलपुर जिले में बाढ़ की चिंता और बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ, पटना की ओर से 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.88 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित खतरे के निशान 33.68 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। पिछले 24 घंटे में यहां गंगा के जलस्तर में 40 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं, कहलगांव में गंगा का जलस्तर 32.09 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का स्तर 31.09 मीटर निर्धारित है और नदी एक मीटर ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटे में कहलगांव में गंगा का जलस्तर 24 सेंटीमीटर बढ़ा है। भागलपुर और कहलगांव के आंकड़े गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर की स्थिति को स्पष्ट करते हैं। खासकर भागलपुर में 24 घंटे के भीतर 40 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज होना प्रशासन और तटवर्ती इलाकों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है।
केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के आंकड़ों के मुताबिक 3 सितंबर को भागलपुर में गंगा का जलस्तर 33.48 मीटर था, जो 4 सितंबर की दोपहर 2 बजे बढ़कर 33.88 मीटर पहुंच गया। यानी एक दिन में जलस्तर में 0.40 मीटर की वृद्धि हुई। भागलपुर में गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) 34.86 मीटर दर्ज है। मौजूदा जलस्तर HFL से अभी 98 सेंटीमीटर नीचे है, लेकिन खतरे के निशान को पार कर चुका है।


कहलगांव में भी स्थिति सामान्य नहीं है। यहां गंगा का मौजूदा जलस्तर 32.09 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि खतरे का निशान 31.09 मीटर है। इस तरह नदी यहां खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर बह रही है। 3 सितंबर को कहलगांव में जलस्तर 31.85 मीटर था। 24 घंटे में इसमें 0.24 मीटर की वृद्धि दर्ज की गई। कहलगांव का उच्चतम बाढ़ स्तर 32.87 मीटर है और मौजूदा जलस्तर उससे 78 सेंटीमीटर नीचे है। सुल्तानगंज गंगा के तटीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण भागलपुर जिले में बढ़ते जलस्तर के बीच महत्वपूर्ण संवेदनशील क्षेत्र है।
गंगा के इसी बढ़ते दबाव का असर आगे मूंगेर में भी दिखाई दे रहा है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार मूंगेर में 4 सितंबर को दोपहर 2 बजे गंगा का जलस्तर 39.36 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान 39.33 मीटर है। यानी गंगा खतरे के निशान से 3 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।पिछले 24 घंटे में मूंगेर में गंगा का जलस्तर 46 सेंटीमीटर बढ़ा है। यह वृद्धि भी गंगा के बढ़ते जलस्तर की व्यापक स्थिति को रेखांकित करती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: