
भागलपुर के जिला स्कूल और राय हरिमोहन ठाकुर उच्च विद्यालय में संचालित ‘संकल्प संध्या’ की विशेष कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। दूसरे दिन दोनों स्कूलों में क्रमशः 23 और 26 बच्चे पढ़ने पहुंचे। हालांकि, निश्शुल्क शिक्षादान के लिए अब तक एक भी आवेदन नहीं मिला है। फिलहाल नियमित शिक्षक ही अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। शाम में कक्षाएं होने से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता भी बनी हुई है।














