5
(1)

भागलपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के समीप एक जर्जर पानी टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 3.590 किलोग्राम गांजा तथा एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मापने की मशीन बरामद कर ली।

इसके बाद पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए मुख्य आरोपी कमलेश मंडल को सीटीएस रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे नेटवर्क के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: