0
(0)

टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों के सफल संचालन पर दिया गया जोर

भागलपुर । जिलाधिकारी भागलपुर की अध्यक्षता में नेशनल डिजिटल लाइवस्टॉक मिशन (एनडीएलएम) की जिलास्तरीय समिति (डीएलआईसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशुपालन एवं पशुधन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में उप विकास आयुक्त भागलपुर, डॉ. अंजली कुमारी सिन्हा, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, विमूल भागलपुर के प्रबंधक, डॉ. गोपाल कृष्ण कन्हैया (नोडल एनडीएलएम) एवं डॉ. संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी नगर पंचायतों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। विशेष रूप से पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा अपलोड एवं प्रविष्टि की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। साथ ही भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों में शत-प्रतिशत शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने पर भी बल दिया गया।

भारत पशुधन पोर्टल पर डाटा प्रविष्टि कार्यों की हुई समीक्षा

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: