5
(1)

भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ, आस्था से सराबोर हुआ क्षेत्र

पूर्णिया : पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बियारपुर पिपरा गांव में 5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पावन महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

कलश शोभायात्रा मां काली स्थान, काली घाट (दीवानगंज) से जल भरकर प्रारंभ हुई, जो दीवानगंज काली घाट, त्रिवेणी चौक, दीवानगंज चौक, रौतारा टोल एवं रौतारा बाजार होते हुए पिपरा स्थित यज्ञ स्थल तक पहुंची। श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और जयघोष के साथ आगे बढ़ते रहे। यज्ञ स्थल पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



आयोजन समिति ने बताया कि यज्ञ के दौरान हरिनाम संकीर्तन, रासलीला एवं जागरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

कलश शोभायात्रा में सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ स्थल पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को मजबूत करने के साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।



ग्रामीणों में आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि महाविष्णु यज्ञ धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश भी दे रहा है।

इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष गौतम मंडल, जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, पैक्स अध्यक्ष रूपेश यादव, मुखिया अंगद मंडल, सरपंच शोभे लाल यादव, पंचायत समिति प्रतिनिधि आशीष यादव, पूर्व मुखिया धीरेंद्र यादव, पूर्व सरपंच तारानंद सिंह, पूर्व मुखिया प्रदीप साह, प्रदीप सहनी, राजनंदन मंडल, अरविंद मंडल, सुरेश मंडल, शंभू चौबे, मुरारी झा, दिलीप चौधरी, नीतू दा सहित हनुमान फाउंडेशन एवं पिपरा युवा एकता संघ के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: