5
(1)



पूर्णिया : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट ब्लॉक के भोगा भटगामा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक विजय खेमका सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से किया।



कार्यक्रम में जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजीव सिंह, संजय मिश्रा, विजय राय, अभ्यम लाल, मनोज गोस्वामी, मंगल पोद्दार, अजय सिंह तथा मीणा राजभर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क अभियान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं पांच निष्ठा के सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देती है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में उन्होंने अंत्योदय एवं संतृप्ति के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की एनडीए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को मजबूत करने, देश को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लक्ष्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग में ग्रामीण पूरब मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: