5
(2)

@ जख बाबा स्थान के पास डाक बमों के लिए लायंस क्लब भागलपुर रॉयल का सेवा शिविर, लस्सी से लेकर दर्द निवारक दवा तक की व्यवस्था।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कंधे पर कांवर, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और कदमों में रफ्तार… डाक बम कांवरियों की यह आस्था भरी यात्रा भीषण गर्मी में आसान नहीं होती। इसी मुश्किल राह में राहत का एक पड़ाव बना जख बाबा स्थान के समीप लगाया गया सेवा शिविर, जहां लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल ने कांवरियों को ठंडक के साथ जरूरी मदद भी उपलब्ध कराई।


श्रावण मास में डाक बम कांवरियों के सहायतार्थ आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रथम उपजिलापाल अविनाश कुमार ने किया। गर्मी को देखते हुए संस्था की ओर से श्रद्धालुओं के बीच 1500 पैकेट सुधा लस्सी वितरित की गई। लस्सी के साथ कांवरियों के लिए शुद्ध पेयजल, दर्द निवारक गोलियां, दर्द निवारक स्प्रे और पेड़े की भी व्यवस्था की गई।
सिर्फ ठंडक नहीं, कदमों का दर्द भी समझा
लंबी दूरी तय कर रहे डाक बम कांवरियों के लिए शिविर में केवल पेय पदार्थ ही नहीं, बल्कि यात्रा के दौरान होने वाली शारीरिक परेशानी को ध्यान में रखते हुए दर्द निवारक दवाएं और स्प्रे भी उपलब्ध कराए गए। सेवा के इस प्रयास ने शिविर को महज जलपान केंद्र के बजाय कांवरियों की जरूरत का सहारा बना दिया।
लायंस क्लब ऑफ भागलपुर रॉयल की अध्यक्ष शिखा सिंघानिया ने बताया कि संस्था की ओर से दशकों से श्रावण मास में डाक बम कांवरियों के लिए सेवा शिविर लगाया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
शिविर में पूर्व जिलापाल अनुपम सिंघानिया, दिव्यांश अग्रवाल, नरेश खेमका, रितेश सहेला, अभिषेक बाजोरिया, डॉ. कौशल किशोर, अभिषेक खेतान, सरित कुमार, प्रीतम कुमार, प्रशांत सुचंती, अमन शर्मा, कोमल खेमका, अर्चना शर्मा, निधि राजगढ़िया, ऋचा बजाज, सिंपल साह, कशिश राज, नीलम अग्रवाल, निकिता सुचंती, विनोद साह, बिनीत अग्रवाल, राकेश खेमका, राजेश जैन, राजकुमारी जैन, बुलबुल खेमका, विशाल बाजोरिया, साक्षी बाजोरिया समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: