5
(1)



एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में मिठाई बांटकर जताई खुशी

नवगछिया  : अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता श्रेयसी सिंह को बिहार का नया खेल मंत्री बनाए जाने पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में खिलाड़ियों के बीच मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई।


इस अवसर पर जेम्स फाइटर ने कहा कि श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नई खेल मंत्री स्वयं एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही हैं, इसलिए उन्हें खिलाड़ियों की समस्याओं और आवश्यकताओं की बेहतर समझ है। इससे राज्य के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार सरकार के नए नेतृत्व में खेलों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास होगा तथा राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन करेंगे।


जेम्स फाइटर ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए नई-नई योजनाओं की शुरुआत की जा रही है, ताकि उन्हें प्रशिक्षण, संसाधन एवं सुविधाओं की कमी का सामना न करना पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिहार खेल के क्षेत्र में नई पहचान बनाएगा।

खेल मंत्री बनाए जाने पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, हरिओम कुमार, शिवम कुमार, आनन्या वात्सल्य, ललित कुमार, केशव कुमार, कौशिक कुमार, संजीव कुमार, देवाश्री, आराध्या सिंह, प्रीणी कुमारी, अद्विक प्रकाश, स्वर्णिम, समृद्धि राज एवं मो. अम्मार कैंसर सहित अन्य खिलाड़ियों ने श्रेयसी सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इस मौके पर क्लब के खेल पदाधिकारी रामकुमार साहू, सुमित साहू, कंचन सिंह, संजय कुमार सुमन, विष्णु कुमार, खुशबू कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे। खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई कि नए खेल मंत्री के नेतृत्व में बिहार के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: