Category Archives: अपराध

NAUGACHIA के हाइवे पर अपराधियों की चुनौती के समक्ष पुलिस बेबस ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राशिद आलम , नवगछिया नवगछिया के हाइवे पर अपराधियों की चुनौती के समक्ष पुलिस बेबस नजर आ रही हैं। एनएच 31, बाबा बिसुराउत सेतु के पहुंच पथ फोर लाइन, विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर अपराधियों के द्वारा लगातार लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं। पुलिस बेबस होकर तमाशा देखने के सिवा कुछ भी नहीं कर पा रही हैं। मक्का व्यवसायियों से डेढ़ लाख रूपये की लूट31 मई को कदवा ओपी क्षेत्र के बाबा बिसुराउत सेतु के पास अपराधियों ने मक्का व्यवसायियों से हथियार का भय दिखाकर डेढ़ रूपया लूट लिया। पीड़ित व्यवसाई पूर्णिया जिला के रूपौली थाना के अंकला निवासी खगेश शर्मा हैं। कदवा ओपी की पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही हैं। इस […]

बरारी मोहल्ला के धनंजय यादव ने लगाया आरोप – गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कट्टा लेकर की मारपीट

Barun Kumar Babul0

बरारी थाने में दिया लिखित आवेदन, पुलिस से लगायी जान माल की सुरक्षा करने की गुहार अपने बेबाक बयान व अलग-अलग अंदाज़ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर JDU विधायक गोपाल मंडल अब जमीन विवाद के आरोप में नजर आ रहे हैं । गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ भागलपुर के जीरो माइल के बरारी मोहल्ला निवासी धनंजय यादव पेसर स्व० विश्वनाथ यादव ने थाने में प्राथमिकी हेतु आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है दिये आवेदन में धनंजय यादव ने लिखा है. कि उनका जमीन मौजा बरारी, अंचल- सबौर, खाता सं0-84, खसरा नं0-117 118 है। जो वजरिये रजिस्ट्री केवाला के जमीन खरीदा है एवं सुलोचना देवी एवं संजय यादव के नाम से सभी कागजात […]

बेखौफ अपराधियों मक्का किसान से की एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – बेखौफ अपराधियों ने कदवा ओपी थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत सेतु संपर्क पथ पर मंगलवार को देर शाम पूर्णियां जिले के रुपौली के कंकला गांव निवासी खगेश शर्मा से एक लाख 50 हजार रुपये की छिनतई कर ली है. घटना की शिकायत किसान खगेश ने कदवा ओपी थाने में लिखित रूप से की है. जबकि मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. किसान ने बताया कि वह एक्सिस बैंक नवगछिया से रकम की निकासी कर अपने घर जा रहा था. कदवा गांव के पास अपराधियों ने उसके बाइक में धक्का मार कर पहले गिरने का प्रयास किया. अपराधियों के धक्के से वह असंतुलित हो गया. इसके […]

नवगछिया के रंगरा चेक पोस्ट पर दो वाहनों से पुलिस ने बरामद किया 99 बोतल अंग्रेजी शराब // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – रंगरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में चेक पोस्ट रंगरा के पास एनएच 31 पर दो चक्का वाहन से 99 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है. जबकि पुलिस ने मौके से ₹30000 की नगदी भी बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने भागलपुर के सुल्तानगंज मुंशी पट्टी निवासी ओमनी का चालक मनोज भारती, शाहाबाद निवासी खलासी पंकज मंडल, चालक रुदल मंडल और खलासी अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों चार चक्का वाहनों को जब्त कर लिया है. शराब कारोबारियों ने अपने-अपने वाहनों में शराब को इस तरह से छुपाया था कि सामान्य रूप से देखने पर कुछ भी पता नहीं चल पा रहा था. लेकिन रंगरा पुलिस में गहनता से छानबीन […]