Category Archives: अपराध

इस्माईलपुर : शराब के नशे में युवक को किया गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

इस्माइलपुर थाना के इस्माइलपुर निवासी सुबोध कुमार, सुजीत कुमार ठाकुर शराब के नशे में पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने बताया कि दोनो आरोपित शराब के नशे में तेतरी के पास हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनो को हिरासत में लिया। दोनो का मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल नगवछिया में करवाया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस संबंध में दोनो आरोपित के विरूद्ध नवगछिया थाना में बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। DESK 04 B

झारखंड से शराब तस्करी करने वाले शराब माफियाओ व उनके सहयोगियों को किया गया गिरफ्तार, खोले कई राज // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,एक तरफ जहां पूरे सुबह में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हुई वही लोग शराब का व्यवसाय करने से बाज नहीं आ रहे। इसी बाबत वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को मिली गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग अवैध शराब का कारोबारी झारखंड के गोड्डा जिले के हनवारा से रुपया देकर अंग्रेजी शराब मंगवाए हैं। जिसे लाने हेतु अपने कुछ आदमी को भेजा गया है ।वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर भागलपुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था भागलपुर डॉक्टर गौरव कुमार के नेतृत्व में उक्त सूचना का सत्यापन किया गया। सत्यापन के क्रम में 22 बोतल 375ml का विदेशी शराब के साथ रंजन कुमार ,अर्जुन […]

दुष्कर्म करने के प्रयास को लेकर एससी एसटी थाने में दिया आवेदन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के सौदागर मंडल टोला निवासी मंगुरी दास की पत्नी कारी देवी ने गांव के ही रघुनंदन मंडल उर्फ हुलवा मंडल के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं  बलात्कार करने के प्रयास को लेकर नवगछिया sc-st थाने में आवेदन दिया है. थाने में दीए अपने आवेदन में कारी देवी ने बताया है कि पिछले 22 अप्रैल को गांव में एक शादी थी. इसी दौरान देर रात्रि अकेला पाकर गांव के ही रघुनंदन मंडल उर्फ हुलवा मंडल शराब के नशे में धुत होकर मेरे घर पर पहुंच गए और बलात्कार करने की नियत से मुझे पकड़कर गिराने लगे. जब मैंने हल्ला किया तो मेरे कनपटी में सिक्सर सटा दिया और भद्दी भद्दी जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि ज्यादा बोलोगी तो […]

रास्ता विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक लोग घायल, थाने में दिया आवेदन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के धोबिनिया गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान 1 लोग घायल हो गए. मारपीट के दौरान घायल दयानंद ठाकुर ने गांव के ही 2 लोगों के विरुद्ध नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. जिसमें शिव कुमार ठाकुर एवं मिथिलेश ठाकुर मुख्य रूप से शामिल हैं. थाने में दिए अपने आवेदन में घायल दयानंद ठाकुर ने बताया कि रास्ता के. विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने उन्हें रड से मारकर जख्मी कर दिया. जब मेरी पत्नी बचाने दौड़ी तो उसे भी जमीन पर पटक दिया और उनका कपड़ा फाड़ कर अर्धनग्न कर दिया. किसी तरह मैं और मेरी पत्नी ने भागकर उन लोगों से जान बचाया. जाते-जाते आरोपियों ने […]

शादी की नियत से पत्नी का अपहरण कर लिए जाने को लेकर थाने में दिया आवेदन  // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी दीपक कुमार झा ने अपनी पत्नी का शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने को लेकर नवगछिया थाने में आवेदन दिया है. अपने दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि मेरी पत्नी मौसम कुमारी बीते 19 अप्रैल को पूजा करने के लिए मिलटोला स्थित एक मंदिर गई थी. उसके बाद शाम तक वह घर नहीं लौटी तो अपने सगे संबंधियों के यहां काफी खोजबीन किया. मगर पता नहीं चल पाया. मुझे पूर्ण विश्वास है कि शादी की नियत से मेरी पत्नी का अपहरण कर लिया गया है. उन्हें 4 वर्ष की एक पुत्री एवं 2 वर्ष का पुत्र है. जिसे उनकी पत्नी घर पर ही छोड़ कर चली गई है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने […]

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल गिरोह सरगना की हुई गिरफ्तारी //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,मुजाहिदपुर थाना अंतर्गत छत्रपति तालाब के पास कुतुबगंज का रहने वाला बिट्टू कुमार अपने मोबाइल से बात करते हुए गुजर रहा था कि एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति उसके पास सटकर रोकते हुए बोला कि अपना मोबाइल जरा दीजिए एक जरूरी कॉल करना है। उसके बात पर विश्वास कर अपना मोबाइल उस विद्यार्थी ने दे दिया। वह बात करने के बहाने मोबाइल लेते हुए तेजी से भागने लगा। विद्यार्थी द्वारा हल्ला मचाने पर स्थानीय लोगों द्वारा खदेड़ कर मोबाइल फोड़ को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम और पता लहरी टोला, आइसक्रीम फैक्ट्री ततारपुर का रहने वाला अनिमेष गुप्ता बताया जो रंगे हाथों मोबाइल सहित पल्सर गाड़ी के साथ पकड़ा गया। मोजाहिदपुर गस्ती पार्टी पहुंचकर उसे अपने […]

साइबरठग ने भीखनपूर के रहने वाले एक युवक का ग्रामीण बैंक के खाते से दो लाख रुपए किए चपत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर भिखनपुर का रहने वाला रविंद्र कुमार तिवारी का ग्रामीण बैंक से साइबर ठगों ने दो लाख रुपए चपत कर लए है। इसका पता तब चला जब वह मोबाइल में मैसेज चेक कर रहे थे तब उसका ध्यान उसके अकाउंट से दो लाख रुपए डेबिट पर पड़ा। मीडिया से बात करते हुए रविंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि मैंने ऐसा कोई भी पैसा अपने अकाउंट से नहीं निकाला है ।मैं काफी परेशान हूं और बैंक मैनेजर और अधिकारियों को भी इसकी सूचना मोबाइल से दी ।परंतु अभी बैंक बंद होने के कारण कोई भी मजबूत पहल इसपर नहीं हो पाया है। अब सोमवार को बैंक जाकर इस पर बैंक मैनेजर से सीधे बात करूंगा। DESK 04 B

जिला परिवहन कार्यालय में रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल //GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो भागलपुर जिला के जिला परिवहन कार्यालय के बड़ा बाबू शंभू मंडल का बताया जा रहा है। इस वीडियो में बड़ा बाबू के द्वारा किसी कार्य को करने के नाम पर मोटी रकम की वसूली की जा रही है वही मोटी रकम लेने के बाद एक सप्ताह में सारा कार्य करके देने की बात बताई जा रही है और शेष राशि काम होने के बाद लेने की बात वायरल वीडियो में बोली जा रही है। भागलपुर डीटीओ कार्यालय के बड़ा बाबू शंभू मंडल का कार्यालय डीटीओ कार्यालय के आमने सामने है हैरान करने वाली बात तो यह है कि जिला परिवहन कार्यालय में […]