
नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के इस्माईलपुर निवासी नंदलाल मंडल के पुत्र एवं पतोहू की हत्या की घटना पर गोपालपुर विधायक सह ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। रविवार को ऊर्जा मंत्री इस्माईलपुर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि पुत्र और पतोहू को खोना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की कामना की।

ऊर्जा मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।
















