Category Archives: अपराध

गोपालपुर : सैदपुर पंचायत के आवास सहायिका रिंकी देवी पर अवैध वसूली को लेकर FIR दर्ज

Barun Kumar Babul0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के आवास सहायिका रिंकी देवी अवैध वसूली को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। ज्ञातव्य हो कि गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर पंचायत के महादलित टोला वार्ड नंबर 12 के आवास लाभुक रोहित कुमार दास, शीला देवी ,खुशबू देवी तीनों लाभुक से आवास सहायिका रिंकी देवी द्वारा आवास योजना के लाभ दिलाने के नाम पर ₹10000 अवैध वसूली किया। इस संबंध में तीनों लाभुकों ने डीडीसी को आवेदन देकर जांच की मांग की थी। आवेदन के आलोक में मामले की जांच की गई तो आवास सहायक रिंकी देवी पर आरोप सही साबित हुए। डीडीसी ने गोपालपुर की बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया। गोपालपुर की बीडीओ वीणा कुमारी चौधरी ने गोपालपुर […]

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवती का फोटो किया जा रहा हैं वायरल, युवती की माँ नें दिया थाने में आवेदन // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया थाना क्षेत्र के एक महिला ने शनिवार को एसपी व नवगछिया थाना को आवेदन देकर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पुत्री का फोटो वायरल करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाई की मांग की है। आरोपित नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 के व थाना क्षेत्र के नवादा के हैं। आवेदन के अनुसार पिछले दो माह से दोनो जानबूझकर गंदे नियत से पुत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अभद्र टिप्पणी और फोटो के साथ खुद की तस्वीर लगाकर वायरल कर रहे है। भयवश नावालिग छात्रा घर से बाहर नही जा पा रही है। किशोरी इस वर्ष दसवीं परीक्षा पास कर इंटर में नामांकन लेना चाहती है। तनाव से उसकी मानसिक संतुलन पर बहुत गहरा असर पड़ रहा है। पूर्व […]

पुलिसकर्मियों को आम जनों ने बनाया बंधक // GS NEWS

DESK 04 B0

धनकुंड थाने की पुलिस सन्हौला थाना क्षेत्र में अवैध वसूली करते पकड़े गए और सन्हौला थाना को भनक भी नहीं एसएसबी की कार्रवाई का लोगों को इंतजार निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर , ताजा मामला भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र का है जहां बांका जिले के धनकुंड थाना के पुलिस सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आकर अवैध वसूली का काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ कर उसे पुलिस गाड़ी समेत बंधक बना लिया, इसी बीच आम जनता एवं पुलिस में काफी नोकझोंक हुई। पुलिस गाड़ी में बैठे अधिकारी को उतारकर आम जनता ने सवाल जवाब करना शुरु कर दिया, वहीं पुलिस गाड़ी में बैठे सभी पुलिसकर्मी आम जनता से माफी मांग रहे थे । मालूम हो कि यह […]

पति कैलाश साह ने ही अवैध संबंध को लेकर उतारा था पत्नी जूली को मौत के घाट // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र कुप्पा घाट के पीछे पुल पर 26 साल की महिला जुली की गला रेत कर पति ने हत्या की वारदात को सुबह अंजाम दिया था। जिसका खुलासा पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही कर दिया है। हत्या में प्रयोग किए गए हथियार के साथ हत्यारे पति अशोक साह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना के बाद से ही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के मॉनिटरिंग में जांच की जा रही थी। पुलिस ने जब महिला के पति से पूछताछ की तब उसने हत्याकांड की सारी घटना को बता दिया। वही हत्या की घटना को अंजाम देने की बात भी उसने स्वीकार कर ली है। पति को अपनी पत्नी पर शक […]

बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में देर रात थाना की पुलिस व जिप्सी की मौजूदगी में चलता रहा शराब और शबाब का खेल // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र इलाके के चौधरीडीह गांव में देर रात थाने की पुलिस व जिप्सी की मौजूदगी में शराब और शवाब का खेल चलता रहा। रामनवमी की रात दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अश्लील डांस में गांव के छोटे और बड़े सबलोग मंच पर नर्तकी के साथ जमकर नृत्य करते दिखे। बाप नर्तकी के आगे नाच रहा था तो बेटा मंच के पीछे से डांस कर रहा था। और स्टेज से बाहर मंदिर परिसर में बबरगंज की पुलिस जिप्सी खड़ी थी। जिप्सी पर पुलिस अधिकारी भी धुन का मजा ले रहे थे। लेकिन तमाम वायरल वीडियो में शराब की खाली बोतल भी फेंका हुआ नजर आ रहा था। कोरोना काल के दो साल बाद मानो गुलामी […]

बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी टोला की रहने वाली युवती का शव मिला कुप्पाघाट पुल पर, गला रेत कर की गई है हत्या // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, बरारी थाना क्षेत्र के मुसहरी घाट की रहने वाली जूली कुमारी का शव कुप्पाघाट पुल पर मिला। शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस युवती को किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। घटनास्थल के पास से एक गमछा भी बरामद हुआ है। बताते चलें कि जुली कुमारी जो अपने मैंके बरारी के मुसहरी टोला में ही अपने पति के साथ रहती थी। मृतिका जूली का पति कैलाश साह वहीं रहकर सेंटरिंग का काम किया करता था। उनकी शादी हुए तकरीबन 10 साल हो गई थी। जूली की शादी महेशी में हुई थी। बताते चलें कि यह युवती घर से करीब 8:30 बजे निकली फिर वापस नहीं आई। मृतिका जूली […]

ढोलबज्जा में, जमीन पर चढ़ाई करने से रोका तो पिता-पुत्र का खंती से फोडा सर, मायागंज रेफर. // GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा: शनिवार की दोपहर ढोलबज्जा मोबाइल टावर के समीप, जमीन पर चढ़ाई कर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हो गई. मारपीट ढोलबज्जा निवासी अजय चौरसिया व पूर्णियां जिले के रूपौली प्रखंड अंतर्गत विजय लालगंज निवासी कमलजीत यादव के बीच होने की बात बताई जा रही है. जिसमें अजय चौरसिया व उसके पुत्र अमरजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. अजय चौरसिया के पुत्र ज्ञानदीप ने बताया कि- जमीन मेरे पिता जी की है. जिस पर चार पुस्तों से हम लोगों का कब्जा भी है. कुल 16 एकड़ जमीन में से कुछ जमीन की खतियान मेरे दयाद राजकपूर चौरसिया व साहु परबत्ता के एक व्यक्ति ने गलत तरीके से कहीं से अपने नाम […]

नवगछिया हीरा देवी हत्याकांड में पोते ने दर्ज करायी दादी की हत्या की प्राथमिकी // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के प्रोफेसर कॉलोनी में शुक्रवार शाम को हुए वृद्धा हीरा देवी हत्याकांड मामले में मृतिका के पोते व राकेश पोद्दार के पुत्र अमन कुमार ने मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज करायी है. मामले में मृतिका के पुत्र रघुवीर पोद्दार को नामजद किया गया है. हत्या कारण बाबते हुए अमन ने कहा है कि हीरा देवी ने एक कट्ठा जमीन अपनी पुत्री को रजिस्ट्री कर दिया था. जब इस बात की जानकारी रधुवीर को हुई तो उसने गुस्से में आ कर हीरा देवी को मार डाला. नवगछिया पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गयी है. जबकि आरोपी रघुवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. DESK 04 B