Category Archives: अपराध

बिहार के कई जिलों में जहरीली शराब से शुरू है मौत का तांडव //GS NEWS

DESK 04 B0

विधायक अजीत शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री का शराब मुक्त बिहार योजना पूर्णरूपेण फेल निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले में चार लोगों की संदिग्ध मौत के बाद जहां परिजन शराब पीने से मौत की बात बता रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने सरकार और प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब भागलपुर के साहेबगंज मोहल्ले के रहने वाले गौरव कुमार ने तीन थानों को फोन कर शराब की सूचना दी तब थाना क्षेत्र का मामला बताकर तीनों थाना ने पल्ला झाड़ लिया। वही वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी फोन नहीं उठाया गया, तो समझा जा सकता है कि बिहार में शराबबंदी का क्या हाल है। उन्होंने कहा […]

भागलपुर में युवक ने खुद के सीने में मारी गोली // GS NEWS

DESK 04 B0

पिता से मांगे थे रुपए, नहीं मिलने पर की खूदखूशी निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सबौर में 22 साल के एक युवक ने खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इंग्लिश गांव के पास एनएच-80 किनारे झुग्गी इलाके में हुई। मृतक का नाम गोलू यादव है और वह यहां अपने ननिहाल में रहता था। उसके पिता लखीसराय में कृषि विभाग में गार्ड के रूप में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि गोलू ने अपने पिता से होली को लेकर कुछ रुपए मांगे थे। पिता ने एक-दो दिन में देने की बात कही। इससे ही गुस्साए गोलू ने देसी पिस्टल से खुद से सीने में गोली मार ली। सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस […]

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शराब को लेकर छापेमारी अभियान तेज // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर शराब को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।होली मैं शराब की बिक्री नहीं हो इसको लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाई जा रहा है। इसी क्रम में ईशाकचक थाना क्षेत्र के पासी टोला मुहल्ले के कारू चौधरी के घर सहित आधा दर्जन घरों में पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं मिली। पुलिस जिले में शराब कांड में पकड़े गए अभियुक्तों के घरों पर लगातार छापेमारी कर शराब के धंधे में जुड़े लोगों की धरपकड़ सहित होली के मौके पर शराब की खरीद बिक्री पर रोक लगाने को लेकर लगातार छापेमारी कर रही […]

वारसलीगंज से छापेमारी के दौरान हुए चार बोरे विदेशी शराब जब्त, आरोपी फरार // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर होली में अवैध रूप से बिक रहे शराब को लेकर लगातार छापेमारी अभियान जारी है। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के निर्देश पर एंटी लिकर टास्क फोर्स ने मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में प्रकाश चौधरी के गुहाल में (गाय रखने की जगह) पर छापेमारी कर चार बोरे विदेशी शराब बरामद किए हैं। इससे पहले भी प्रकाश चौधरी शराब की तस्करी और अवैध रूप से बेचने के आरोप में जेल जा चुका है। वही छापेमारी की भनक लगने पर आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। DESK 04 B

Noimg

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोर को लोगों ने पोल से बांधकर जमकर पीटा // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर, के ततारपुर थाना क्षेत्र के नउआटोली में कल रात मोबाइल चोरी होने के बाद लोगों ने मोबाइल की खोजबीन पुलिस से ना करवा कर खुद तहकीकात शुरू की थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। वही आज मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोहल्ले में आम लोगों ने कानून एक बार खुद हाथ में लिया और साइकिल चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ कर उसे खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की गई।वही घंटों चोर को बांधकर पीटा गया। मोहल्ले के वार्ड पार्षद का कहना है कि कई दिनों से मोहल्ले में चोरी की घटना हो रही थी और आज सिकंदरपुर ठाकुरबाड़ी में साइकिल चोर चोरी करते हुए पकड़ा गया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी […]

गोपालपुर पुलिस ने देशी कट्टा व 35 गोली के साथ एक को दबोचा ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटगा करारी गांव के रंजीत मंडल को गोपालपुर पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर देशी कट्टा व 35 गोली के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित रंजीत मंडल शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया तो आरोपित को हथियार व गोली के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के विरूद्ध गोपालपुर थाना में आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज किया हैं। पुलिस ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। Barun Kumar Babul

भागलपुर बम धमाके में 15 लोगों की जान जाने और कई मकान जमीनदोज होने के 11 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार का सरकारी सहायता पीड़ित परिवारों को नहीं मिली // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बम धमाके में 15 लोगों की जान जाने और कई मकान जमीनदोज होने के बाद पीड़ित के परिजनों से मिलने बिहार सरकार के मंत्री से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री तक पहुंचे । और उन सबों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । लेकिन घटना के 11 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार का सरकारी सहायता पीड़ित परिवारों को नहीं मिल पाया है । घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा , कहलगांव से बीजेपी विधायक पवन यादव ,पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान , विहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र , केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय […]

चलने लगे तलवार व चाकू, होने लगे पथराव ,दोनों पक्षों के लोग हुए घायल, प्रशासन ने कहा- सभी अपने अपने घरों में ही रहे, कोई बाहर नहीं निकलेंगे // GS NEWS

DESK 04 B0

मोबाइल चोरी का आरोप ले लिया बड़ा रूप,जिलाधिकारी व एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर किया शांति बहाल रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर।भागलपुर, ततारपुर थाना अंतर्गत नौआटोली परबत्ती के एक हॉस्टल से मोबाइल चोरी की घटना ने ले लिया बड़ा रूप। दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव शुरू हो गए। दोनों पक्षों के कई लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस लॉज में मोबाइल चोरी हुई है उस लॉज के लड़के बिना पुलिस को बताएं कुछ स्थानीय लड़कों को लेकर अपने स्तर से मोबाइल खोजबीन प्रक्रिया चालू कर दिया । इसी बीच हाथापाई होते होते दो पक्षों की लड़ाई बड़ा रूप लेने लगा। तलवार चाकू व जमकर पथराव भी हुए। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी बाबूराम घटनास्थल […]

भागलपुर जगदीशपुर में पेट्रोल पंप मालिक से हथियार के बल पर सात लाख पचीस हजार की लूट की घटना को अंजाम देने वाली अपराधी को पुलिस ने हथियार के साथ आधे घंटे के अदंर किया गिरफ्तार // GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर से एक बहुत बडी़ खबर ,भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत फतेहपुर में एक सरोजनी पेट्रोल पंप मालिक से हथियार के बल पर तीन अपराधियों द्वारा सात लाख पचीस हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया गया, पुलिस की तत्परता से आधे घंटे के अन्दर रूपया सहित दो अपराधी बेलथू निवासी नंदू कुमार और मँझगाॅय मूंगेर निवासी सत्यदेव विंद हथियार के साथ कजरेली थानाध्यक्ष द्वारा कजरैली चेक पोस्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर बडी़ सफलता हासिल कर अपराधियों के मनसूबे को नाकामयाब कर दिया, मौका देख चेक पोस्ट पर से शामिल एक तीसरे अपराधी भाग निकले लेकिन पुनः पुलिस की तत्परता से छापेमारी कर तीसरे अपराधी को भी शाहकुण्ड के बेलथू गाँव से आशीष उर्फ रौशन बिन्द को […]