Category Archives: अपराध

युवती को मारी गोली, इलाज के दौरान गई जान||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। ताज़ा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र का है जहां कुछ बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतिका की पहचान फतेहपुर निवासी बबलू यादव की 18 वर्षीय पुत्री कोमल के रूप में हुई है। मामले को लेकर परिजनों का कहना है की मृतिका कोमल शाम के वक्त नल से पानी भरने गई थी तभी कुछ बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने कहा की कोमल ने सात महीने पूर्व ही खरीक प्रखंड के दाधपुर गांव निवासी दीपक कुमार के साथ प्रेम विवाह रचाया था। हालांकि उसके मायके वालों द्वारा कोमल की विदाई रस्म नहीं की गई थी, जिसको लेकर वह विवाह के […]

मुर्गा व्यवसाई हत्याकांड में मुख्य आरोपित को किया गिरफ्तार || GS NEWS

DESK 04 B0

मुर्गा व्यवसाई ऐहसान हत्याकांड में मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भरत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि मुर्गा व्यासाई नवगछिया बाजार के गोशाला रोड से अपनी दुकान को बंद कर बाइक पर भाई अतहर के साथ घर उजानी जा रहे थे।मनियामोर के अवध किशोर पासवान ग्रील बनाने वाले गेट से जैसे ही बढ़े कि अपराधियों ने एहसान की गोली मार कर हत्या कर दिया था। हत्या की घटना को अंजाम 18 दिसंबर की शाम में अंजाम दिया गया था। मृतक के पिता अनसारूल हक के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें गांव के ही मु. संजार आलम, मु. गुफरान, मु. तिखरूर उर्फ इश्तेखार को नामजद आरोपित बनाया। […]

प्रेम प्रसंग मे दरोगा पुत्र का गला व हाथ का नस काटा, मायागंज से पटना रेफर || GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मुरारका कॉलेज के समीप रहने वाले व मधुवनी के दारोगा उदय यादव के 14 वर्षीय पुत्र बिमलेश कुमार का गला व दाहिने हाथ की नस काट दिया गया । सूत्रों की माने तो मोबाइल सिंपल के दौरान यह हादसा हुआ, गम्भीर हालत में देर रात ही उसे मायागंज अस्पताल लाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसके नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मामला सुल्तानगंज के मुरारका कॉलेज के समीप का हैं । वहीं मिली जानकारी के अनुसार विमलेश के दोस्त ने उसे भोज खाने के बहाने घर से बुलाया था। घर से कुछ ही दूरी पर ही उसके साथ मोबाइल लूट की वारदात हुई । […]

उज्जवला योजना में महिला से किया ठगी, थाने में आवेदन देकर लगाई गुहार, || GS NEWS

DESK 04 B0

उज्जवला योजना में महिला से ठगी करने मामला सामने आया हैं। इस संबंध में नवगछिया थाना के तेतरी निवासी कैलाश मंडल की पत्नी ललिता देवी ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया हैं। जिसमें गांव के ही ओरामा कंप्युटर संचालक सौरभ कुमार को आरोपित बनाया हैं। बताया गया कि सौरभ कुमार ने उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर दिलाने की बात कहकर 1500 रूपये ले लिया हैं। गैस कार्ड अभी तक नहीं दिया हैं। गैस कार्ड मांगने पर चार हजार रूपये की मांग करता हैं।रूपये पर बार बार फोन भी करता हैं। कार्ड मांगने उसके पास जाती हूं तो वह मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने पर उतारू हो जाता हैं। वह कहता हैं चार हजार रूपये देने […]

इंजीनियर के घर लाखों के जेवरात की चोरी, लॉकर तोड़कर सारा सामान चोरी किया || GS NEWS

DESK 04 B0

घर की चारदीवारी फांदकर घर मे घुसे चोर, ताला तोड़कर 20 भर सोने के जेवरात, 50 चांदी का सिक्का महंगे कपड़े पर किया हाथ साफ रिपोर्ट: निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द स्थित ब्राह्मण टोला में इंजीनियर दीपक मिश्रा के नए घर में लाखों के जेवरात की चोरी की घटना सोमवार देर रात होने का मामला सामने आया है। चारदीवारी फांदकर अज्ञात चोर घर के अंदर घुसे घर सुनसान पाकर बड़े आराम से एक-एक लॉकर गोदरेज, दीवान पलंग, बक्से तक का लॉकर तोड़कर करीब 20 भर के सोने के जेवरात, 50 चांदी के सिक्के, महंगे कपड़े रुपये आदि पर अपना हाथ साफ कर लिया। घटना को लेकेर इंजीनियर के पिता अभय मिश्रा ने बताया कि रात साढ़े 12 […]

फिल्मी स्टाइल में छीना मोटरसाइकिल और मोबाइल , थाने को दिया आवेदन || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा इस्माइलपुर जाने वाली बांध पर सोमवार की शाम इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुंदन कुमार सब्जी बेचकर लौट रहे थे। उसी क्रम में दो अज्ञात अपराधियों ने सब्जी विक्रेता कुंदन कुमार बाइक रोककर मदद मांगी । गाड़ी पर बैठने के बाद जबरन कालिंदीनगर रोड में जाकर मोटरसाइकिल पर से उतार दिया। मोटरसाइकिल और मोबाइल लेकर अपराधी चलते बने।वही इस मामले को लेकर अज्ञात के विरुद्ध गोपालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है पुलिस मामले की जाँच कर रही हैं । DESK 04 B