Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया : गोपालपुर विधायक ने आधे दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 8 करोड़ की लागत से बनने वाले आधे दर्जन सड़कों का शिलान्यास किया है. उक्त जानकारी देते हुए जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि गोपालपुर प्रखंड में. श्यामदेव चौधरी के घर से आर सी डी रोड नंबर-14 तक, साजिद मिंया के घर से लिंक रोड पोखड़िया तक और आर सी डी रोड नंबर-14 सैदपुर मोड़ से बुद्धूचक रिंगबांध तक सड़क का शिलान्यास किया गया. रंगरा प्रखंड में एन एच-31 रंगरा ओपी से लालमुनी मंडल के घर तक और रामप्रकाश साह के घर से बजरंग बली स्थान तक सड़क का शिलान्यास किया गया. वहीं […]

गोपालपुर : भाभी से प्रेम विवाह कर ससुराल में रह रहे युवक की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगा कर थाना में दिया आवेदन, पत्नी सहित ससुराल के लोग हुए फरार, पुलिस जाँच में जुटी ||GS NEWS

DESK 040

अपनी भाभी से प्रेम विवाह कर ससुराल में रह रहे युवक की हत्या कर शव को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए युवक की माँ ने गोपालपुर थाना में अपनी बहु सहित अन्य सगे संबंधियों पर आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। किया है मामला-कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के भैंस दियारा निवासी मुन्ना कुमार सोनी की शादी गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी निवासी उमेश साह की पुत्री वीणा कुमारी से वर्ष 2020 के मार्च महीने में हुई थी। परन्तु शादी के एक वर्ष बाद ही वीणा कुमारी ने अपने सगे देवर से प्रेम विवाह कर लिया। इस विवाह को वीणा के ससुराल पक्ष ने स्वीकार नहीं किया। जिसको लेकर के आए दिन विवाद होते रहता था। […]

नवगछिया : युवा जदयू वर्चुअल सम्मेलन की तैयारी ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – जदयू जिला कार्यालय नवगछिया में 30 जूलाई को दिन के 11 बजे आयोजित होने वाले युवा जदयू वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने के लिए युवा जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इस बैठक के मुख्य अतिथि जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा थे. युवा जिला प्रवक्ता अंकित सम्राट के अनुसार वर्चुअल सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं के उत्थान और युवाओं के लिए नीतीश सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से युवाओं को अवगत कराना है. सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और अन्य विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे. नवगछिया संगठन के सैकड़ों युवा जूम एप्प के माध्यम से वर्चुअल सम्मेलन में शामिल होंगे. पार्टी , राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के फेसबुक पेज पर सम्मेलन को लाईव देखा […]

गोपालपुर बाढ पूर्व अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक संपन्न,बाढ़ पूर्व तैयारी पर हुई विशेष चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर : सोमवार की दोपहर को गोपालपुर प्रखंड के सभागार में अंचलाधिकारी मो फिरोज इकबाल की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व विभिन्न राजनीतिक दलों से जुडे लोगों के साथ किया गया। इस मौके पर संभावित बाढ में बाढ राहत व बचाव के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक लोगों से मंतव्य लिया गया। अंचलाधिकारी ने बाढ़ राहत को लेकर के किए गए तैयारी पर विशेष तौर पर जनप्रतिनिधि को जानकारी दिया कि गोताखोर से लेकर के सुखा राशन एवं सामूहिक किचन तक बनाने की तैयारी किया गया है। इस बैठक में बीडीओ वीणा चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, पंचायत समिति सदस्य क्रमश: सुशील गुप्ता, योगेन्द्र पासवान, संजय साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष साकेत बिहारी, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, मुखिया […]

गोपालपुर : इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी लाल निशान से 51 सेंटीमीटर, विभिन्न स्परों व तटबंध कुछ हिस्सों में भारी दवाब ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी रविवार को लाल निशान से 51 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. गंगा नदी का जलस्तर 30.09 मीटर है. जबकि लाल निशान 30.60 मीटर है. हालाँकि जलस्तर में घटने व बढने का सिलसिला जारी है. विभिन्न स्परों व तटबंध पर वर्षा से हुए क्षतिग्रस्त भाग को बालू भरी बोरियों से सील किया गया है. परन्तु स्पर संख्या पाँच से लेकर कैंप कार्यालय तक पानी का दवाब काफी बना हुआ है. ग्रामीणों के अनुसार शांत गंगा नदी के जलस्तर में एक मीटर की वृद्धि होने पर भारी तबाही मचा सकती है. स्पर संख्या छह से लेकर छह एन तक गंगा नदी तटबंध से सट कर बह रही है. जिस कारण तटवर्ती गाँव के लोगों […]

नवगछिया : तेज हवा के साथ आई बारिश में गिरा मुख्य सड़क मार्ग पर पेड़, बिजली से लेकर यातायात रही बाधित||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया से गोपालपुर करारी तीनटंगा जाने वाली 14 नंबर सड़क पर धरहरा चौक के समीप शनिवार की दोपहर में तेज हवा के साथ आए बारिश में सड़क के किनारे पेड़ गिर जाने से यातायात एवं बिजली पूरी तरह बाधित हो गया। पूरी तरह से सड़क के बीचो-बीच पेड़ एवं बिजली का पोल तार लेकर ही गिर गया । पेड़ गिरने की सूचना पर बिजली विभाग एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से पेड़ काटकर हटाया गया जिसके बाद यातायात चालू किया गया लेकिन बिजली 2 घंटे बाद चालू हुआ पेड़ गिर जाने से यातायात लगभग एक से डेढ़ घंटा तक बाधित रहा। DESK 04