Category Archives: गोपालपुर

नवगछिया के गोपालपुर में गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि, कटाव पर नियंत्रण||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी रहने से विभिन्न स्परों व तटबंध के कुछ संवेदनशील स्थानों पर पानी का दवाब काफी बना हुआ है। हालाँकि बुधवार को जलस्तर में वृद्धि में कमी आई है। स्पर संख्या तीन एवं चार के बीच हो रहे कटाव को लेकर के विभाग के द्वारा उस पर नियंत्रण कर लिया गया है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सभी संवेदनशील स्परों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। कटाव से बचाव के लिए सभी स्तर पर बालू की बोरी भर कर रखा गया है। जरूरत के तहत उसे उपयोग में लाया जाएगा। DESK 04

गोपालपुर में बाढ पूर्व तैयारी गोताखोर से लेकर रहेंगे नियंत्रण का अच्छी व्यवस्था ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : गोपालपुर अंचल में बाढ पूर्व की तैयारी अंतिम चरण में है। यह जानकारी अंचलाधिकारी मो फिरोज इकबाल ने देते हुए बताया कि सभी पंचायतों के लिये अलग -अलग राहत एवं बचाव दल का गठन व ऊँचे व सुरक्षित स्थानों को चिन्हित किया गया है. मकंदपुर पंचायत के लिये राहत बचाव दल के सदस्य ग्रामीण आवास सहायक ज्वाला प्रसाद, टोला सेवक पलटन रजक, तैराक मनोहर शर्मा,प्रभारी कर्मचारी मनरेगा पीटीए धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी पर्यवेक्षक मनरेगा जेई रोहित झा व प्रभारी पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह कार्यक्रम पदाधिकारी बनाये गये हैं. गोसाईंगाँव पंचायत के लिये शंभू रजक टोला सेवक, पंकज कुमार पंचायत रोजगार सेवक, तैराक मदन साह, प्रभारी कर्मचारी विनोद कुमार राजस्व कर्मचारी, पर्यवेक्षक रोहित झा जेई व प्रभारी पदाधिकारी संजीव कुमार […]

गोपालपुर : 13 केन्द्रों पर आज गोपालपुर में होगा कोविड मिशन टीकाकरण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – सोमवार को कोविड मिशन टीकाकरण का विशेष शिविर आयोजित सीएचसी गोपालपुर द्वारा कोविड का टीकाकरण 13 केन्द्रों परकिया जायेगा .प्रखंड मुख्यालय सैदपुर स्थित दुर्गामंदिर में एएनएम जूही कुमारी ,सुकटिया बाजार के मध्य विद्यालय में एएनएम रिंकू कुमारी, डुमरिया चपरघट पंचायत के मध्य विद्यालय लतरा में एएनएम अंजू कुमारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कालूचक में विभा कुमारी, गोसाईंगाँव पंचायत पे प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में एएनएम कुमकुम कुमारी द्वारा, गोपालपुर डिमाहा पंचायत के मध्य विद्यालय डिमाहा (रही टोला) में एएनएम रीता सिंहा, जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर में एएनएम निशा कुमारी, तिनटंगा करारी पंचायत बुनियादी विद्यालय में एएनएम निभा कुमारी, अभिया -पचगछिया पंचायत के मध्य विद्यालय अभिया में एएनएम रिंकू कुमारी, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पचगछिया में एएनएम सविता कुमारी, बाबू टोला […]

गोपालपुर पहुँचे सिविल सर्जन नें किया औंचक निरीक्षण 2 चिकित्सकों व 3 स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर : सिविल सर्जन डा उमेश शर्मा ने मंगलवार की दोपहर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर का औंचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकारों को बताया कि लंबे समय से बिना सूचना के गायब रहने के कारण डा मनोहर जायसवाल जायसवाल व एक अन्य चिकित्सक तथा तीन स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की तैयारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इन लोगों का वेतन स्थगित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्यस्तरीय कोविड टीकाकरण हेतु सर्जेन्सी में 25000 लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसके लिये मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है. गोपालपुर सामुदायिक केन्द्र को 1500 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. […]

नवगछिया : ग्रामीणों ने एक संदिग्ध को दबोच कर किया पुलिस के हवाले ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंगांव में एक बच्चे पर जानलेवा हमले के मामले में ग्रामीणों ने पकड़ा निवासी दिनेश राय दिनेश राय को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि दिनेश राय ने स्वीकार किया कि वह व्यक्ति हमले में शामिल है. दूसरी तरफ पीड़ित बच्चे ने भी लड़के की पहचान की. ग्रामीणों का कहना है दिनेश राय ने स्वीकार किया कि उसके गांव का ही बबलू राय भी घटना के दिन उसके साथ था. पूछ ताछ क्रम में ग्रामीणों ने दिनेश राय को पुलिस के हवाले कर दिया है. जबकि ग्रामीणों द्वारा दिनेश की पिटाई किये जाने की बात कह रही है. गोपालपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. DESK […]