October 15, 2025
बिहपुर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS
DESK2025नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से बिहपुर स्टेशन तक वृहद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वच्छता कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां तथा प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित ने किया। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. अमन निसार, पणन पदाधिकारी सचिन कुमार, बीपीएम […]