Category Archives: नवगछिया

अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला, घटनास्थल पर मौत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया एनएच 31 साक्षी धर्मकांटा के पास घटी घटना नवगछिया में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लचर यातायात व्यवस्था के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा रही है। हालात यह हैं कि यातायात थाना, हाइवे पुलिस और यातायात डीएसपी की मौजूदगी के बावजूद भी सड़कों पर बेतरतीब गति से दौड़ते वाहन लोगों की जिंदगी छीन रहे हैं। ताजा मामला शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे का है। गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक स्थित एनएच-31 पर साक्षी धर्मकांटा के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो ने 10 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनाथचक, वार्ड […]

निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचनी पदाधिकारी और सहायक निर्वाचनी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने पीठासीन पदाधिकारी को 17 सी प्रपत्र की पर्याप्त प्रति उपलब्ध कराएं। ताकि प्रत्येक मतदान केंद्र पर उपस्थित सभी बूथ लेवल एजेंट के पास 17 सी प्रपत्र की प्रति रहे, जिसमें एक प्रति ईवीएम के साथ और एक संविक्षा हेतु रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर और पीठासीन पदाधिकारी 50 मॉक पोल करें और वीवीपैट से […]

जन सुराज ने पहली उम्मीदवार सूची जारी की, पीरपैंती से घनश्याम दास और बेलहर से ब्रज किशोर पंडित को टिकट ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर/पटना। बिहार की सियासत में नई हलचल तब देखने को मिली जब जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की। इस सूची में राज्य की 51 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत तैयार इस सूची में सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व को प्रमुखता दी गई है। सूची में पश्चिम चंपारण से लेकर गयाजी तक लगभग हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी ने शिक्षित, समाजसेवी और विभिन्न पेशेवर पृष्ठभूमि से आने वाले उम्मीदवारों को मौका दिया है। इसका उद्देश्य राजनीति में नए और स्वच्छ चेहरों को आगे लाना है। पश्चिम चंपारण में वाल्मीकिनगर से डॉ. एन. प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, और पूर्वी चंपारण […]

बिहपुर में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर संवाददाता। बिहपुर प्रखंड के खादी भंडार परिसर में आज 10 अक्टूबर को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 123वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मंच, बिहपुर प्रखंड के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ दिन के दस बजे से होगा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रखंड के साथ-साथ अनुमंडल के विभिन्न गांवों से भी अनेक जेपी सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। जयंती समारोह के सुचारू संचालन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, सचिव शंकर रजक, देवेंद्र कुमार साह, सुभाषचंद्र सिंह, गया प्रसाद यादव, नरेश कुमार साह, अजय कुमार चौधरी, गणेश कुमार, लड्डूलाल राय, […]

तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

ट्रक जप्त, चालक-उपचालक हिरासत में कामाख्या पेट्रोल पंप के सामने बुधवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर हुआ था गंभीर रूप से घायल अनुमंडल अस्पताल नवगछिया से मायागंज अस्पताल भागलपुर हुआ था रेफर मृतक (यूपी) आगरा, जैतपुरकला, ग्राम प्यारमपुरा का था निवासी नवगछिया में मध्याह्न भोजन बनाने वाले वर्करों का रसोई बनाने का करता था काम नवगछिया थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित कामाख्या पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के जैतपुरकला, ग्राम प्यारमपुरा निवासी राजवीर (43 वर्ष) पिता रामदत्त के रूप में की गई है। जानकारी के […]

लगभग 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र नवगछिया पुलिस मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में गुरुवार को नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। नवगछिया थाना पुलिस टीम ने जीरो माइल के पास वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके ट्रॉली बैग से 10 पैकेटों में रखा कुल 9.9 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी इंद्रदेव मंडल, पिता झाड़नी मंडल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने बताया […]