Category Archives: नवगछिया

Noimg

लत्तीपुर स्थित ऐतिहासिक रेलवे दुर्गा मंदिर में वैदिक पूजा पद्धति के अनुसार होती है पूजा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में बिहपुर प्रखंड क्षेत्र के लत्तीपुर स्थित ऐतिहासिक रेलवे दुर्गा मंदिर को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर में रंग-बिरंगे कपड़े, फूल-मालाएँ, विद्युत झालड़ और रोशनी से मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। देवी मां की प्रतिमा को अंतिम रूप देने का कार्य भी तेजी से जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना वर्ष 1962 में तत्कालीन रेलवे पदाधिकारी एवं स्टेशन मास्टर के द्वारा की गई थी। तब से यहां परंपरागत रूप से प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण उर्फ मोहन यादव, सचिव […]

Noimg

दुर्गा पूजा पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, शाखा – प्रोफेसर कॉलोनी नवगछिया में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शाखा संचालिका बी.के. निर्मला ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी.के. अनीता दीदी (भागलपुर) और विष्णुदेव यादव (पूर्व प्रिंसिपल, नवगछिया) शामिल हुए। बी.के. निर्मला ने स्वागत भाषण देकर अतिथियों का अभिनंदन किया। बी.के. अंजलि ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथियों को सम्मानित किया, जबकि मंच संचालन का दायित्व बी.के. रूपाली ने निभाया। संस्था के सभागार में अपने उद्बोधन के दौरान बी.के. अनीता दीदी ने माँ दुर्गा के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा मानव जीवन से दुर्गुणों को दूर कर सद्गुणों का संचार करती हैं। […]

भ्रमरपुर का सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर ‘मणिद्वीप’ — चार सौ वर्षों से आस्था का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । जिस प्रकार श्रीराम का धाम साकेत, श्रीकृष्ण का धाम गोलोक और भगवान शिव का धाम कैलाश माना जाता है, उसी प्रकार माँ दुर्गा का धाम मणिद्वीप के नाम से विख्यात है। नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर स्थित यह दुर्गा मंदिर लगभग चार सौ वर्ष पुराना है और इसे सिद्धपीठ के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा पूजित किया जाता है । मा का भक्त नवनीत झा नें बताया कि इस मंदिर की स्थापना अद्वितीय है। मान्यता है कि लगभग एक हजार ज्ञानी-पुरुषों ने गंगा स्नान के उपरांत भीगे वस्त्रों में अंजलि भर गंगा की पवित्र मिट्टी लाकर पिंडी का निर्माण किया और वैदिक तथा तांत्रिक विधियों से उसकी प्राण-प्रतिष्ठा की। तभी से यह स्थान सिद्धपीठ के रूप में स्थापित हो गया। […]

Noimg

मिंकी सिन्हा और प्रकाश भारद्वाज ने 7वीं बालकालेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट का जीता खिताब ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : 7वीं बालकालेश्वर प्रसाद स्मृति ओपन चेस टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजा बाबू, डिप्टी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स (G O B) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजन कुमार, प्रधान लिपिक पटना समाहरणालय, पटना और सम्मानित अतिथि डॉ गोपाल प्रसाद, उपाध्यक्ष पटना जिला शतरंज संघ, डॉ अरविंद कुमार (सहायक प्राध्यापक) वी आर अंबेडकर यूनिवर्सिटी व अध्यक्ष एम वी पी चेस क्लब, श्री ऋषि राज कश्यप, अध्यक्ष पी सी एस ए, पटना, मिताली मित्रा (सहायक प्राध्यापक) बिहार विद्यापीठ व सह उपाध्यक्ष एम वी पी चेस क्लब, मुख्य निर्णायक वेद प्रकाश, सचिव एम वी पी चेस क्लब एवं अन्य खेल प्रेमी श्रीमती सावित्री सिंघा और नेहा रानी उपस्थित थे। प्रतियोगिता […]

Noimg

सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन में प्रिया, वंदना और प्रियंका ने जीता कांस्य पदक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : डिंडीगुल (तमिलनाडु) में खेली जा रही 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला युगल वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह, वंदना और प्रियंका की जोड़ी ने कर्नाटक की जोड़ी को 35-31, 35-29 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस संबंध में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 44वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बालक और बालिका दोनों वर्गों में बिहार को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। चैंपियनशिप के बालक वर्ग में “बेस्ट अपकमिंग प्लेयर्स” का पुरस्कार कुंदन कुमार (बाढ़) को मिला, जबकि बालिका वर्ग में रिया कुमारी (बाढ़) को यह सम्मान दिया गया। सीनियर महिला […]

Noimg

शारदीय नवरात्र में शिव शक्ति योग पीठ में भक्तिधारा का अद्भुत संचार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के गोसाईगांव स्थित शिव शक्ति योग पीठ में शारदीय नवरात्र के अवसर पर भक्तों की श्रद्धा का अद्भुत संचार देखने को मिल रहा है। पीठाधीश्वर संत शिरोमणि स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में यहां दुर्गा सप्तशती पाठ, दुर्गा चरित्र मानस पाठ और संगीत पारायण का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन सुबह सप्तशती पाठ का आयोजन होता है, जबकि शाम को श्री राम कथा का कथावाचन पंडित प्रेमशंकर भारती द्वारा किया जाता है। कथा में पंडित प्रेमशंकर भारती ने बताया कि यह शारदीय नवरात्र तीव्रतरा नवरात्र कहलाता है और इस समय जगत जननी माता की भक्तों पर असीम कृपा होती है। उन्होंने कहा कि माता का नाम जप और रामायण पाठ करने से सभी कष्ट दूर […]