Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया में प्रेम-प्रसंग को लेकर युवक पर फायरिंग, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहोल्ला, गरीबदास ठाकुरबाड़ी रोड, टावर के समीप बुधवार रात करीब 10:45 बजे सिलाई सामाग्री विक्रेता मो. शाहरुख अंसारी (25 वर्ष) पिता मरहूम जब्बार अंसारी पर अपराधियों ने गोली चला दी। शाहरुख को घर से फोन कर बुलाया गया और कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने लगातार दो गोली मारी। घायल शाहरुख को आनन-फानन में परिवारजन अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। शाहरुख के पंजरा और कंधे में गोली लगी है, वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर […]

दो दिवसीय इंटर स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

सेमीफाइनल में प्रवेश की चार टीमों का फैसला नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। यह प्रतियोगिता 25 से 26 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ तिलकामांझी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय जयसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि महाविद्यालय के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन सचिव प्रो. दिनकर आचार्य, पूर्व क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. रविंद्र पाल सिंह (मारवाड़ी महाविद्यालय), डॉ. आशुतोष […]

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे और अश्लील कार्यक्रम पर पूर्ण प्रतिबंध || GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपालपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दशहरा और दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के अध्यक्षों को थाना अध्यक्ष ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाया जाए और इलेक्ट्रिक वायरिंग सुरक्षित हो। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे और अश्लील सांस्कृतिक कार्यक्रम पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। थाना अध्यक्ष ने कहा कि शराबियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके तहत संध्या के समय वाहन चेकिंग अभियान […]

Noimg

नवगछिया एसपी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवरात्रि और दशहरा को लेकर नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने सैदपुर स्थित मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिरों में सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने मेला समिति और मंदिर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएँ। साथ ही उन्होंने लोगों से हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर मंदिर अध्यक्ष महेश कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समिति सदस्य नितेंद्र सिंह […]

अपहरण कर हत्या मामले में कुख्यात अपराधी जनार्दन मंडल गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 14 जुलाई 2024 को वादिनी ने आवेदन देकर बताया कि उनके 26 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार, पिता पोखरी मंडल, को रिश्तेदार छोटु कापसी अपने साथ बुलाकर ले गया, जिसके बाद वह आज तक घर वापस नहीं आया। इस पर परबत्ता थाना में कांड संख्या-119/24, धारा-140 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के दौरान पता चला कि वादिनी के पुत्र अभिनंदन कुमार को छोटु कापसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर कहीं ले जाकर हत्या कर दी। मामले की जांच के लिए नवगछिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई। जांच के दौरान कांड में संलिप्त छोटु कापसी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि अन्य वांछित […]

Noimg

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में नगरपारा नवोदय की छात्रा निधि का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 23 और 24 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा की छात्रा निधि कुमारी ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। कक्षा 6 की निधि कुमारी ने 23 सितंबर 2025 को पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर 14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। निधि ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विद्यालय और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय परिवार ने निधि कुमारी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी और भविष्य की […]

नवगछिया में तेजाब कांड :शराब बेचने का विरोध करने पर तेजाब हमला, पीड़ित की हालत गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया वार्ड संख्या 13 में 21 सितंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मोहन साह पिता स्व. शियाराम साह, उम्र 50 वर्ष पर शराब बेचने और आम रास्ते पर शराब सेवन का विरोध करने के कारण हमला किया गया। आरोप है कि पहले उसे लप्पड़ और थप्पड़ से पिटाई की गई और इसके बाद उसके घर से तेजाब की बोतल लाकर उसके शरीर पर डाल दिया गया। इस हमले में मोहन साह का चेहरा, गला, सीना, जांघ, पीठ और हाथ-पांव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मोहन साह अपने घर में 72 घंटे तक बंद रहे और अत्यधिक दर्द व जलन से तड़पते रहे। इस […]