Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के खिलाड़ियों ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। आगामी 24 से 28 सितंबर 2025 तक तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित होने वाली 44वीं सब-जूनियर (बालक/बालिका) और 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष/महिला) में भाग लेने के लिए बिहार टीम की घोषणा की गई है। इस टीम में नवगछिया बैडमिंटन संघ से पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिला सचिव सह प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने जानकारी दी कि हाल ही में हाजीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सीनियर वर्ग से बिहपुर मध्य पंचायत के सूरज कुमार, गोपालपुर के प्रणव कुमार और नवगछिया महदत्तपुर की अभिलाषा कुमारी शामिल हैं। वहीं सब-जूनियर […]

Noimg

बिहपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम को चालू कराने के लिए विधायक ने महाप्रबंधक को लिखा पत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से बंद पड़े माल गोदाम को पुनः सक्रिय कराने की मांग को लेकर बिहपुर विधानसभा सचेतक सह विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में बिहपुर रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम संचालित होता था। इसके लिए यहाँ पुराना यार्ड भी मौजूद है, जिसे मरम्मत और विस्तार कर पुनः शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस गोदाम के लिए पर्याप्त स्थान, सुगठित संपर्क पथ और आवश्यक सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इसके संचालन से स्थानीय व्यापारियों और किसानों को अपने उत्पादों के परिवहन में काफी सुविधा होगी। पत्र में आगे कहा गया है […]

Noimg

शिक्षा जगत में नई पहल: नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में बेटियों का निशुल्क एडमिशन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर तेजस्वी पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाया है। विद्यालय ने घोषणा की है कि इस वर्ष बेटियों का प्रवेश पूर्णतः निशुल्क होगा, जबकि अन्य छात्रों के लिए भी विशेष छूट की व्यवस्था की गई है। यह निर्णय न केवल शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है, बल्कि समाज में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेटियों को समान अवसर प्रदान करना है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा के साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उत्कृष्टता हासिल कर सकें। प्रबंधन का यह भी मानना है कि शिक्षा केवल पुस्तकीय […]

Noimg

नवगछिया के श्री कृष्णा डेयरी में दुर्गा पूजा पर मिठाइयों और फास्ट फूड पर बंपर छूट ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी गेट के पास स्थित श्री कृष्णा डेयरी का भव्य उद्घाटन गुरुवार को किया गया। डेयरी के संचालक प्रो. सिंटू कुमार यादव ने बताया कि यहाँ पनीर, खुआ, छेना, पेड़ा, दही, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई, लड्डू, बालूशाही, लौंगलता, चंद्रकला और समोसा सहित अनेक प्रकार की मिठाइयाँ एवं डेयरी उत्पाद ग्राहकों को उचित मूल्य और पूरी शुद्धता के साथ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है। इस दौरान विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और फास्ट फूड पर 5 से 10 प्रतिशत तक की आकर्षक छूट दी जा रही है। प्रोपराइटर सिंटू यादव ने कहा कि श्री कृष्णा डेयरी का उद्देश्य ग्राहकों को […]

Noimg

शराब के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ||GS NEWS

DESK20250

कुल 897.15 लीटर विदेशी शराब सहित ट्रक जप्त, वाहन चालक गिरफ्तार नवगछिया । अगामी विधानसभा चुनाव 2025 एवं दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्र के विरूद्ध लगातार चलाई जा रही अभियान के क्रम में शनिवार को मद्यनिषेध ईकाई, बिहार पटना से प्राप्त सूचना के आलोक में झंडापुर थाना टीम द्वारा कार्रवाई कर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 महंत स्थान चौक के पास एक ट्रक के डाला मे. लोड कुल- 96 काटूर्न में बंद कुल- 897.15 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही उक्त वाहन को जप्त करते हुए वाहन चालक उदय कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ट्रक चालक समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत […]

Noimg

हत्या कांड में फरार अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 08 जून 2025 को वादिनी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि 06 जून 2025 को थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरजाफरी में आयोजित शादी समारोह में बाराती एवं ग्रमीणों के बीच हुए विवाद में इनके बेटा को मारपीट कर बूरी तरह से घायल कर दिया गया है, जो मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उक्त घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 180/25 धारा- 191 (2)/191 (3)/126(2)/115(2)/109 बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट (परिवर्तित धारा- 103 (1)/3 (5) बीएनएस) के तहत सात नामजद एवं बीस अन्य अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। उसी क्रम में शुक्रवार को कांड में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त खरीक के मिराजाफ़री निवासी धनेश्वर दास पिता दिपनारायण दास […]

Noimg

नगर परिषद नवगछिया में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत हुआ विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नगर परिषद नवगछिया में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक साफ-सफाई का कार्य किया गया। नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बिहुला पार्क में संपूर्ण सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, कार्यालय कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया। साथ ही वहां उपस्थित आमजन को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक भी किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सबौर में कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में चिन्हित सीटीयूएस का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया गया। इस दौरान कार्यालय कर्मचारियों और सफाईकर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई और आमजन को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य […]

Noimg

पिकअप वाहन समेत 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

DESK20250

पिकअप चालक गिरफ्तार नवगछिया । मद्ध निषेध सहायक अवर निरीक्षक देवानंद मांझी के द्वारा शुक्रवार को इस्माइलपुर थाना अंतर्गत जहान्वी चौक के समीप विक्रमशिला पुल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस क्रम में पाया गया कि एक महिंद्रा पिकअप जिसका निबंधन संख्या अस्पष्ट था। पिकअप पर बैठा चालक पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया। घटनास्थल पर वाहन की तलाशी लेने पर हरी मिर्ची की पेटी के अंदर छुपा कर रखा अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई। कुल 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। घटनास्थल पर बरामद शराब, वाहन एवं गिरफ्तार एक अभियुक्त को जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र बनाकर वापस मद्यनिषेध थाना नवगछिया लाया गया। DESK2025

Noimg

बिहपुर बीआरसी के लेखापाल अखलेश कुमार के तबादले पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का […]