Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया में अलौकिक रूहानी होली मिलन समारोह धूमधाम से संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। गरीब दास ठाकुरबारी रोड स्थित डीडीए पब्लिक स्कूल के सामने नए सेवा केंद्र, प्रदीप डोकानियां के मकान में अलौकिक रूहानी होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं संस्था से जुड़े भाई-बहनों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रभारी बीके निर्मला बहन ने रूहानी संदेश देते हुए कहा कि लोग जन्म-जन्मांतर से स्थूल (सामान्य) होली मनाते आ रहे हैं, लेकिन कलयुग के अंतिम समय में सतयुग के आदि पुरुषोत्तम संगम पर आत्मा और परमात्मा के मिलन का आध्यात्मिक महत्व समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन में गुणों, ज्ञान, पवित्रता, सुख, शांति, आनंद, शक्ति और प्रेम का रंग चढ़ाकर ऐसी होली […]

Noimg

होली जांच अभियान के बीच बड़ा हादसा : एनएच-31 पर खड़ी बस में ट्रक की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। होली पर्व को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान रविवार को नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा चौक थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। मध्य निषेध विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से वाहन जांच की जा रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी यात्री बस में पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए। जांच के दौरान मची अफरा-तफरी जानकारी के अनुसार होली को देखते हुए मध्य निषेध विभाग द्वारा शराब माफियाओं पर कार्रवाई के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री bus […]

Noimg

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, आठ लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित मृत्युंजय कुमार ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही आठ लोगों पर जानलेवा हमला, गाली-गलौज और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पिलर गाड़ने का विरोध करने पर हमलामृत्युंजय कुमार (पुत्र — स्व. चंदेश्वरी पंडित, निवासी — मुरली) ने अपने आवेदन में बताया कि 13 मार्च की रात करीब 8 बजे गांव के शशिधर सिंह, सुबोध सिंह, बजरंगी सिंह, अशोक सिंह, निर्मला देवी, राखी देवी, सविता देवी और तुलसी कुमारी विवादित जमीन पर पिलर गाड़ रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, शशिधर सिंह […]

Noimg

112 की पुलिस गाड़ी के चालक से कहा – “सर, गाना बजाइए ना… ||GS  NEWS

Chanchal Jha0

मेडिकल जांच के दौरान नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा, बोला – “चोरी नहीं किया, सिर्फ शराब पी है” नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल शनिवार रात उस समय अचानक चर्चा का केंद्र बन गया, जब शराब के नशे में पकड़े गए एक युवक ने मेडिकल जांच के दौरान जमकर हंगामा और नाटकीय हरकतें शुरू कर दीं। युवक की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के बिंद टोली निवासी फूलन साहनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने युवक को शराब के नशे की हालत में पकड़ा और कानूनी प्रक्रिया के तहत मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल पहुंचते ही युवक का व्यवहार अचानक बदल गया और उसने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी। ऊंची आवाज में वह बार-बार कहता रहा, […]

Noimg

जिला आयुष समिति ने स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति भागलपुर द्वारा पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय तिरासी एवं मध्य विद्यालय आजमाबाद में आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाकर व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रह सकता है और अपने परिवार को भी बेहतर एवं निरोग जीवन की दिशा में प्रेरित कर सकता है। उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी उठने, नित्य क्रिया के बाद नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने की […]

Noimg

नवगछिया की सड़कें बनीं ‘मौत का रास्ता’, पांच महीने में 41 मौतें || GS NEWS

Chanchal Jha0

हर तीन दिन में एक जान जा रही, बढ़ते हादसों ने बढ़ाई चिंता नवगछिया पुलिस जिला में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार भयावह होता जा रहा है। बीते पांच महीनों के भीतर सड़क हादसों में 41 लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार औसतन हर तीन दिन में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने यातायात व्यवस्था, निगरानी तंत्र और सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महीनेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो स्थिति और चिंताजनक दिखाई देती है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अक्टूबर महीने में 7, नवंबर में 6, दिसंबर में 8, जनवरी में 8 तथा फरवरी में अब […]

Noimg

फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने का आरोप, साइबर थाना में शिकायत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र की एक 23 वर्षीय युवती ने उसकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाते हुए साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में छोटू उर्फ गंगा (पिता– योगेन्द्र मंडल) को नामजद आरोपी बनाया गया है। युवती के अनुसार पूर्व में दोनों के बीच परिचय था, लेकिन कुछ समय से बातचीत बंद हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसकी तस्वीरों को एडिट कर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो अपलोड कर दिए। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर उसे […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध पर कटाव पीड़ितों की बदहाल जिंदगी ||  GS  NEWS

Chanchal Jha0

गंगा कटाव में उजड़ा आशियाना, दो दशक से पॉलीथिन की छांव में गुजर रहा जीवन नवगछिया: विक्रमशिला पुल के जहान्वी चौक से दियारा क्षेत्र को जोड़ने वाला इस्माइलपुर बिंद टोली तटबंध लगभग 20 किलोमीटर लंबा है। यह तटबंध अब केवल बाढ़ से सुरक्षा का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि गंगा कटाव से विस्थापित परिवारों के लंबे संघर्ष और मजबूरी की कहानी भी बयान करता है। पिछले करीब दो दशकों से कटाव पीड़ित परिवार यहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पॉलीथिन शीट की झोपड़ियों में जीवन यापन करने को विवश हैं। गंगा की बदलती धार ने इन परिवारों का स्थायी आशियाना छीन लिया है। तटबंध पर बसे अस्थायी ठिकानों में पल-बढ़ रहे बच्चों की दुनिया इसी सीमित दायरे तक सिमट […]

Noimg

नवगछिया में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: नवगछिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी अंशु कुमार उर्फ कृष्णकांत कुमार सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से बड़ी खेप में अवैध विदेशी शराब लेकर तेतरी की ओर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद नवगछिया थाना पुलिस और डीआईयू टीम ने संयुक्त रूप से लक्ष्मीपुर चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान पुलिस वाहन को देखते ही स्कॉर्पियो चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की विधिवत तलाशी ली, जिसमें कुल 250.56 […]

Noimg

नवगछिया में साइबर ठगी का मामला, युवक के खाते से 76 हजार रुपये उड़ाए || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया मकनपुर निवासी राजीव रंजन गुप्ता साइबर ठगी के शिकार हो गए। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10:45 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर प्रतिनिधि बताते हुए बातचीत शुरू की और कहा कि उनका मोबाइल एक माह पहले चोरी हो गया था। इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर उसे खोलने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार लिंक पर क्लिक करते ही उनके मोबाइल का एक्सेस ठगों के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उनके खाते से […]