0
(0)

नवगछिया । राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति भागलपुर द्वारा पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय तिरासी एवं मध्य विद्यालय आजमाबाद में आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाकर व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रह सकता है और अपने परिवार को भी बेहतर एवं निरोग जीवन की दिशा में प्रेरित कर सकता है। उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी उठने, नित्य क्रिया के बाद नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी।

आयुष चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं औषधीय पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के बीच किया गया तथा उनके गुणों एवं उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में आयुष चिकित्सक डॉ. भारती सिंह, डॉ. नृपजित सिंह, डॉ. निहारिका राधिका, शिक्षक रूपेश कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: