February 28, 2026
जिला आयुष समिति ने स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया । राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति, बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति भागलपुर द्वारा पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय तिरासी एवं मध्य विद्यालय आजमाबाद में आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार दास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि दैनिक जीवन में अच्छी आदतें अपनाकर व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रह सकता है और अपने परिवार को भी बेहतर एवं निरोग जीवन की दिशा में प्रेरित कर सकता है। उन्होंने बच्चों को सुबह जल्दी उठने, नित्य क्रिया के बाद नियमित योग एवं व्यायाम करने तथा संतुलित दिनचर्या अपनाने की […]