Category Archives: बिहपुर

Noimg

सौहार्द के माहौल में मनायी गयी बकरीद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। कुर्बानी का त्योहार बकरीद सोमवार को सौहार्द के माहौल में मनाया गया। बिहपुर के खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया में सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी और नायब सज्जादानशी हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने खानका पहुंचने वाले लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। दोनों ने कहा कि कुर्बानी का त्योहार बकरीद हमें हजरत इब्राहिम अलैह सलाम की सुन्नत को बरकरार रखने और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। बिहपुर, मिलकी, गौरीपुर, झंडापुर, वभनगामा, औलिबाद, हिरदीचक, सहौडी, जमालपुर, लत्तीपुर, जमालदीपुर, मोमिन टोला आदि मस्जिदों और ईदगाहों में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। इस मौके पर हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, कर्रार खॉ, हाफिज काडी, तारीक अनवर, रहनुमा खॉ, गुलाम पंजतन, बुशमस, मेहरबान आलम, अफरोज आलम आदि लोग […]

Noimg

ग्रामीण विकास विभाग मंत्री से स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी के मानदेय वृद्धि की मांग ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार से स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं कर्मी के मानदेय वृद्धि की मांग की है. आवेदन के अनुसार बिहार प्रदेश स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी संघ द्वारा प्राप्त आवेदन को संलग्न करते हुए आग्रह पूर्वक कहना हैं कि ये लोग ग्राम पंचायत में वर्षों से काम करते आ रहे हैं. ये लोग संविदा पर बहाल है. इन लोगों की मांग स्वच्छता पर्यवेक्षक का वेतन छह हजार रूपये से बढ़ा कर 20 हजार रूपये कर दिया जाए. स्वच्छता कर्मी के मासिक वेतन तीन से बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दिया जाए. स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी का वेतन भुगतान ग्राम पंचायत से नहीं कर जिला मुख्यालय से किया जाए. स्वच्छता […]

Noimg

तेज रफ्तार मिनी कंटेनर ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा || GS NEWS

AMBA0

एक युवक की घटनास्थल पर जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम टिकट बनवाने जा रहे थे नवगछिया झंडापुर थाना क्षेत्र एनएच 31 पर हुआ हादसा नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालपुर चौक समीप एनएच 31 पर बुधवार की सुबह करीब सवा चार बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक को तेज रफ्तार एक मिनी कंटेनर ने रौंद दिया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर जबकि दूसरे युवक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मृतक भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बलाहा निवासी नीतीश कुमार (26 वर्ष) और खगरिया जिला के अलौली निवासी मनीष कुमार (25 वर्ष) थे। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थाना पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और […]

Noimg

जमीन विवाद में मारपीट, कई जख्मी, एक रेफर ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के झंडापुर पूरब यादव टोला में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में लाठी और पत्थरबाजी के दौरान मोथरी यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए परिजन बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। इस मारपीट में घायल हुए महेंद्र यादव और उनके पुत्र फोल्टी यादव ने बताया कि गोरख यादव और अंजु यादव आदि ने उन पर जानलेवा हमला किया। दोनों पक्षों के लोग केस दर्ज कराने झंडापुर थाना पहुंचे थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने […]

Noimg

अपहृत किशोरी को बरामद में प्रशासन के हाथ खाली ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर थानाक्षेत्र के जमालपुर निवासी मुकेश कुमार दास की 25 मई की रात अपहृत हुई 16 वर्षीय साली को बरामद करने में प्रशासन अब तक विफल है। परिजनों नें भागलपुर में एसएसपी को आवेदन देकर अपहृता को बरामद कराने की गुहार लगाई है। मुकेश ने अपने पड़ोसी शादीशुदा युवक पर ही नाबालिग साली के अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। अपहृत किशोरी का घर लोदीपुर थानाक्षेत्र के कोईली खुटाहा में है। मुकेश ने लोदीपुर थाना में केस दर्ज कराते हुए अपने गांव के ही फिरोज भाट के पुत्र इचला भाट को नामजद किया है। आरोप में कहा गया है कि गत सात मई को मेरी साली जमालपुर आई थी और 25 मई की रात में आरोपी […]

Noimg

जल निकासी की व्यवस्था नहीं, हजारों लोगों को महामारी के मुंह में धकेल रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य पंचायत के वार्ड संख्या-6 में जलभराव और गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय निवासी घरों से निकलने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। बच्चे, महिलाएं, वृद्ध और युवा सभी गंदे, कीचड़युक्त और दुर्गंधयुक्त पानी से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे उनके पैरों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शराफत चौक से जिला परिषद सदस्य मोईन राइन के घर तक लगभग दस वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बिना भी यहां बारहों माह गंदे पानी का जमाव रहता है। सड़क के किनारे बनी नालियों की सफाई कभी नहीं होती, […]

Noimg

भांजी पर चचेरे मामा की गलत नजर, विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली: पुत्र की मौत, पिता की स्थिति नाजुक || GS NEWS

Manjusha Mishra0

भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गंगनिया फतेहपुर में चचेरे भाई विकास मंडल ने अपने भाई रॉबिन मंडल और भतीजा आयुष कुमार पर गोली चला दी। यह घटना उस समय हुई जब रॉबिन की बहन बबीता देवी अपनी बेटी के साथ मायके आई थी। बबीता की बेटी जब चापाकल पर नहा रही थी, तो विकास ने गलत नीयत से उस पर मिट्टी फेंक दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और विकास ने रॉबिन मंडल के घर में घुसकर पिता-पुत्र को गोली मार दी। परिजनों ने घायल रॉबिन मंडल (40) और आयुष कुमार (12) को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आयुष को मृत घोषित कर दिया गया। रॉबिन मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना […]

Noimg

बिहपुर के भानु ने नीट परीक्षा में हासिल किए 662 अंक, क्षेत्र का बढ़ाया मान || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: बिहपुर प्रखंड के मरवा पूरब पंचायत के मवि पछियारी टोला औलियाबाद के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक के पुत्र भानु कुमार ने नीट परीक्षा में कुल 720 में से 662 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। भानु ने 99.1397 पर्सेंटाइल के साथ आल इंडिया रैंक 19940 और कैटेगरी रैंक 8784 हासिल की है। भानु की इस सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी मां अर्चना कुमारी, बहन उपासना कुमारी, चचेरे भाई शिक्षक आनंद कुमार, निखिल, अभिषेक और डेंजिल ने इसे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया। पंचायत की मुखिया उषा निषाद और पंसस दारोगा प्रसाद सिंह ने भानु को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे पंचायत के लिए गर्व […]

लीची बगान को लूटने की नीयत से फर्जी कागजात के आधार पर साजिश, आवेदक ने दर्ज कराई शिकायत ||GS NEWS

AMBA0

नवगछिया: बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी अशोक कुमार सिंह (पिता: स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह) ने बुधवार को बिहपुर थाना में आवेदन देकर फर्जी कागजात के आधार पर लीची बगान को दूसरे के यहां बेचने की साजिश रचने के मामले में केस दर्ज कराया है। अशोक कुमार सिंह, जो वर्तमान में पटना उच्च न्यायालय में वकालत कर रहे हैं, ने बताया कि उनके पिता के नाम से बभनगामा पुवारी टोला में लीची का बगान है। इसका खाता नंबर 337 और खसरा 1807 कुल रकवा 92 डिसमिल है। इस जमीन का दाखिल खारिज और जमाबंदी उनके पिता स्वर्गीय चंद्रदेव सिंह के नाम से दर्ज है और इसका मालगुजारी भी जमा है। पिछले कई वर्षों से इस बगान की देखभाल और सुरक्षा का […]