August 4, 2025
अंतिम सोमवारी पर गंगा घाट से जगदीशपुर तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सेवा शिविरों में कांवड़ियों की हो रही सेवा ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर : श्रावण माह की अंतिम सोमवारी को लेकर भागलपुर जिले में शिवभक्तों की गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। हजारों की संख्या में कांवरिए भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से जल भरकर “बोल बम” के जयकारों के साथ बाबा बासुकीनाथ धाम सहित विभिन्न शिवधामों की ओर रवाना हुए। गंगा घाट से लेकर जगदीशपुर तक का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया है। ढोल-नगाड़ों, डमरू की ध्वनि और “हर हर महादेव” के उद्घोष से हर रास्ता श्रद्धा से सराबोर नजर आया। कांवड़ियों की सेवा के लिए पूरे मार्ग में सैकड़ों सेवा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में शीतल जल, फल, शर्बत, दवाइयों और प्राथमिक चिकित्सा की उत्तम व्यवस्था की गई है। सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों […]