Category Archives: बिहार

गंगा घाट पर स्नान के दौरान किशोर डूबा, शव की तलाश जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत जाह्नवी चौक, महादेवपुर गंगा घाट पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे गंगा नदी में स्नान के दौरान 14 वर्षीय एक किशोर डूब गया। सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव की तलाश शुरू कर दी गई है, जो अब तक जारी है। डूबे किशोर की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला, वार्ड संख्या 10 निवासी रौशन कुमार (पिता–देवनंदन मंडल) के रूप में हुई है। रौशन पांचवीं कक्षा का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों समेत आसपास के ग्रामीणों की बड़ी संख्या में भीड़ गंगा घाट पर जमा हो गई। परिजन मुकुंद […]

Noimg

नवगछिया प्रमंडल में बाढ़ सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग की सतर्कता, संघर्षात्मक कार्य जारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया प्रमंडल अंतर्गत बाढ़ सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। विभागीय अधिकारी संभावित खतरे की आशंका को देखते हुए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। भागलपुर जिला के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रहमोतर बांध की सुरक्षा को लेकर जिला आपदा शाखा से प्राप्त निदेश तथा वरीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया द्वारा आवश्यक बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों को समय रहते पूर्ण कर लिया गया है। इससे बांध क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया गया है। इसी प्रकार खरीक प्रखंड अंतर्गत गंगा नदी के बाएं तट पर स्थित काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध की मजबूती […]

Noimg

प्रेमसागर डब्लू यादव नें किया श्रृंगार पूजा ||GS NEWS

DESK20250

हर हर महादेव की जयघोष से तीसरी सोमवारी पर गूंजा नवगछिया का शिवालय नवगछिया : श्रावण मास की तीसरी सोमवारी पर नवगछिया स्थित गोशाला रोड के जगतपति नाथ महादेव मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 3:00 बजे से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगाजल , व दूध लेकर मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठा। भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग कतारबद्ध होकर जल अर्पण के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारियों और समिति सदस्यों […]

Noimg

सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक की पिटाई, दो पर मारपीट व लूट का केस दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नारायणपुर भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर जहाज घाट के समीप सोमवार सुबह करीब 9 बजे सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक चालक ने अपने घरवालों को मौके पर बुला लिया और दूसरे चालक की लाठी-डंडे व लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। घटना में घायल ऑटो चालक को इलाज के लिए नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल चालक की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर सतियारा निवासी मिट्ठू कुमार (पिता–पंकज साह) के रूप में हुई है। उन्होंने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत देकर दो लोगों पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, सोमवारी के अवसर पर वह […]

नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में होगा क्रिएटिव टेलेंट हंट 2.0 ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों की खोज जीएस न्यूज़ समाचारपत्र द्वारा लगातार जारी है । इस बाबत अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज़ द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल, जीरोमाइल, नवगछिया के परिसर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले स्तर की लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता को पाँच वर्गों में विभाजित किया गया है—किड्स: एलकेजी, यूकेजीप्री जूनियर: कक्षा 1 व 2जूनियर: कक्षा 3 से 5सीनियर: कक्षा 6 से 8 रजिस्ट्रेशन विद्यालय कार्यालय में किया जा रहा है तथा इसकी शुल्क ₹200 निर्धारित की गई है। रजिस्ट्रेशन के बाद विद्यार्थियों को एडमिट […]

Noimg

हल्की बारिश में जलमग्न हुआ स्कूल, एक कक्षा में सिमटी बच्चों की पढ़ाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मिरहट्टी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बिरबन्ना में हल्की बारिश के बाद ही कक्षाओं में पानी भर गया, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई। शनिवार की रात से हो रही रिमझिम बारिश के कारण विद्यालय भवन के अंदर पानी घुस गया, जिसके कारण शिक्षकों को सभी बच्चों को एक ही कक्षा में बैठाकर पढ़ाई करानी पड़ी। विद्यालय की शिक्षिका नीलम कुमारी तथा शिक्षक प्रशांत कुमार, रंजन कुमार और प्रविण कुमार ने बताया कि बारिश होते ही यह स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्कूल भवन में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर बार पानी अंदर घुस जाता है, जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि एक ही कक्षा […]

Noimg

भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते स्वर्ण और कांस्य पदक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में 25 से 27 जुलाई तक आयोजित 9वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागलपुर की रुद्राणी रानी और इक़ुरा क़मर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। रुद्राणी रानी, जिनकी उम्र 14 वर्ष है और जो इंटर लेवल उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल की छात्रा हैं, ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवांवित किया। वहीं इक़ुरा क़मर ने कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। दोनों प्रतिभाशाली बालिकाएं भागलपुर अकैडमी ऑफ कराटे एंड जूडो क्लब से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिला कराटे संघ, भागलपुर के अध्यक्ष […]

Noimg

सावन की कजरी पर सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी के मंगल उत्सव भवन में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी महिला समिति द्वारा सावन की कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें समिति की अध्यक्ष ने दीप जलाकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आरंभ हुई। कृष्ण-राधा के वेश में एक बालिका द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद एक प्रतिष्ठित कथक कलाकार ने अपनी लयबद्ध प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य किया और कजरी की मधुर धुनों पर उमंग से झूमती नजर आईं। संपूर्ण कार्यक्रम में सावन की रिमझिम फुहारों जैसी सांस्कृतिक सरसता देखने को […]

Noimg

सावन की तीसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: सावन माह की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सुल्तानगंज में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। देश के कोने-कोने से आए लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम और नमामि गंगे घाट पर एकत्र हो रहे हैं। भोर से ही श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और कांवड़ में पवित्र गंगाजल भरकर “बोल बम” के जयघोष के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवड़िया पथ तक का पूरा इलाका हर-हर महादेव और बोल बम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की लंबी कतारें, केसरिया वस्त्रों की आभा और माथे पर समर्पण की चमक इस धार्मिक उत्सव को अत्यंत भव्यता प्रदान कर रही है। बच्चे, युवा, […]