Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में बढ़ते जाम पर डीएम सख्त, ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर इन दिनों भारी जाम की समस्या से जूझ रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगातार लगने वाला जाम आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। रोजाना घंटों तक सड़क पर फंसे रहने से कार्यालय जाने वाले लोग, छात्र और व्यापारी सभी प्रभावित हो रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि यातायात पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे। डीएम ने बताया कि बुधवार को यातायात डीएसपी के साथ जाम की समस्या को लेकर विस्तृत बातचीत हुई है। डीएम ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव की वजह से […]

वरीय पदाधिकारियों के निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक संपन्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 नवंबर को सभी वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने प्रखंडों का निरीक्षण किया था। इस्माइलपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण वरीय उप समाहर्ता अंकिता रंजन ने किया। इसी प्रकार वरीय उप समाहर्ता मीनाक्षी ने बिहपुर प्रखंड, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार ने गोपालपुर प्रखंड, भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर ने सुल्तानगंज और शाहकुंड, अनुमंडल पदाधिकारी कहलगांव ने सन्हौला, अपर समाहर्ता राजस्व ने गोराडीह, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी सुधीर कुमार ने जगदीशपुर तथा अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन ने रंगरा चौक प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। […]

राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन: सारण ने कोशी को 5 विकेट से हराया, तिरहुत ने मगध की जीत पर लगाई रोक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। सुबह के सत्र में पहला मैच कोशी और सारण के बीच खेला गया। सारण ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोशी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 127 रन बनाए। कोशी की ओर से अमन कुमार ने 15 गेंदों पर 10 रन, कृष्ण कुमार ने 29 गेंदों पर 15 रन, अंकित ने 3 रन, जबकि आयुष कुमार ने दो छक्कों की मदद से 18 रन का योगदान दिया। विष्णु ने सबसे […]

नवगछिया रेलवे पूर्व सिग्नल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, गंभीर हालत में मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया स्टेशन से पूरब रैक पॉइंट और जख बाबा स्थान के पास रेलवे लाइन के किनारे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक पूरी तरह नग्न था और उसके मलद्वार से खून निकल रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उठाकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सकों और पुलिस के अनुसार युवक आसामी भाषा में बोल रहा था, जिसके कारण उससे पूछताछ में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। वह यह भी नहीं बता पा रहा था कि वह कहाँ का […]

7 दिनों से लापता 48 वर्षीय व्यक्ति का शव नवगछिया माल गोदाम के समीप रेलवे पोखर से बरामद ||GS NEWS

DESK20250

घरेलू विवाद के बाद नशा कर पोखर में डूबने की आशंका रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंपा नवगछिया रेल जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत माल गोदाम के पास स्थित रेलवे पोखर में मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय मजदूरों ने पोखर के पानी में तैरता हुआ शव सबसे पहले देखा। शव काफी फूल चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी, जिससे अंदेशा हुआ कि मृत्यु को कई दिन बीत चुके हैं। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर नवगछिया रेल जीआरपी के थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच […]

राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन जारी ||GS NEWS

DESK20250

मगध ने कोशी को 8 विकेट से हराया, लगातार दो जीत के साथ ग्रुप ‘ए’ में शीर्ष पर भागलपुर । खेल विभाग बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नौ दिवसीय राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। सुबह के सत्र में पहला मैच मगध और कोशी के बीच संपन्न हुआ। कोशी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में कोशी ने 6 विकेट खोकर 140 रन बनाए। टीम की ओर से आयुष कुमार ने 23 गेंदों में 35 रन, अंकित कुमार ने 24 गेंदों में 23 रन और अमन राज ने 26 गेंदों पर […]

नाथनगर से विधायक बने मिथुन कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पद खाली ||GS NEWS

DESK20250

23 सदस्य फिर से टुनटुन साह को कुर्सी देने के पक्ष में भागलपुर जिला परिषद में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। जिला परिषद अध्यक्ष रहे मिथुन कुमार के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद अध्यक्ष पद स्वतः रिक्त हो गया है। इसी कारण जिला परिषद के भीतर नए अध्यक्ष के चयन को लेकर गतिविधियाँ तेज हो गई हैं और सदस्य खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। ज्ञात हो कि कुछ ही समय पहले जिले के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके बाद मिथुन कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। परंतु अब मिथुन कुमार के विधायक बनने के […]

कतरनी चावल के उत्थान हेतु बीएयू के एफआरआरएस तिलौंधा में एक दिवसीय किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर स्थित महीन चावल अनुसंधान उपकेंद्र (एफआरआरएस), तिलौंधा द्वारा कतरनी चावल के उत्थान और वैज्ञानिक उत्पादन के उद्देश्य से एक दिवसीय किसान प्रक्षेत्र दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिहार की प्रतिष्ठित, सुगंधित और जीआई-टैग प्राप्त कतरनी चावल की गुणवत्ता, उत्पादन तकनीक और बाजार विस्तार पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत उपकेंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. आर. डी. रंजन ने मुख्य अतिथि बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के अनुसंधान निदेशक डॉ. ए. के. सिंह का स्वागत करते हुए की। उन्होंने कतरनी चावल को बिहार की कृषि-आर्थिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार बताया। मुख्य संबोधन में डॉ. ए. के. सिंह ने कतरनी चावल की उत्पादकता बढ़ाने में वैज्ञानिक नवाचार, गुणवत्ता आधारित बीज उत्पादन, फसल विविधीकरण और किसान-केंद्रित विस्तार […]

फोरलेन पर स्कूल बस पलटी, एक दर्जन बच्चे घायल, पुलिस ने तुरंत बचाई जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर फोरलेन सड़क पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक निजी विद्यालय की बस अचानक सामने आए तेज रफ्तार वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रही पीरपैंती थाना की गश्ती टीम हरकत में आई। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और अपने वाहन से पीरपैंती रेफरल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने सभी बच्चों की प्राथमिक जांच कर उपचार दिया। राहत की बात यह रही कि अधिकतर बच्चों को केवल हल्की चोटें आईं और उनकी स्थिति सामान्य बताई […]

नवगछिया में बाल भारती में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में शनिवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन शिक्षक के सी मिश्रा और राजकमल सर ने किया। बाल दिवस के आयोजन में विद्यालय के सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू पर भाषण प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा लघु नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल, वरिष्ठ शिक्षक विधान चंद्र झा और सुनील कुमार पाठक का अभिनंदन राजकुमार सर, ललन सर और अनिल सर ने बुके देकर किया। कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र लघु नाटक “गब्बर ले लो गुब्बारे ले लो” रहा, […]