November 6, 2025
मसुदनपुर बैसी में 60 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से निर्मम हत्या ||GS NEWS
DESK2025रंगरा पुलिस जांच में जुटी नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर बैसी में मंगलवार आधी रात को अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय शैलेंद्र मंडल की धारदार हथियार (गरासा) से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक शैलेंद्र मंडल, पिता स्व. मंगल मंडल, वार्ड संख्या-9, मसुदनपुर बैसी निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, शैलेंद्र मंडल साधोपुर-बैसी रोड स्थित बासा पर दो साल पहले नया घर बनाकर रह रहे थे। घटना की रात करीब 9 बजे उन्होंने घर में खाना खाया और बासा पर सोने चले गए। पुराने घर से नया घर लगभग 1500 मीटर की दूरी पर है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब शैलेंद्र मंडल नहीं उठे, तो ग्रामीण और मवेशी पालक चाहरदीवारी के अंदर गए। वहां […]