October 29, 2025
कहलगांव में सिगरेट विवाद बना जानलेवा झगड़ा, नशे में युवक ने दो भाइयों पर किया हमला, महिला से भी की बदसलूकी || GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े में तब्दील हो गया। नशे में धुत युवक ने दो सगे भाइयों पर हथियार के बट से हमला किया और एक महिला के साथ बदसलूकी भी की। घटना के संबंध में घायल पुष्पांकर दास ने बताया कि उसका भाई सुभाष दास दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव का ही विकास वहां पहुंचा और सिगरेट मांगने लगा। सुभाष ने पहले पैसे देने की बात कही, जिस पर विकास भड़क गया और जबरदस्ती सिगरेट लेकर जाने लगा। विरोध करने पर उसने देसी कट्टे के बट से सुभाष पर वार कर दिया। आरोप है कि हमले के बाद विकास ने अपने साथियों छोटू, राजकुमार […]