Category Archives: भागलपुर

मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर रंगरा में निकाली गई रैली ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय रंगरा द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालयी बच्चों ने मंगलवार को एक भव्य रैली का आयोजन किया। रैली को प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक अन्नू भारती ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मध्य विद्यालय रंगरा से शुरू होकर पूरे रंगरा गांव में घूमी और ग्रामीण क्षेत्रों तक मतदान जागरूकता संदेश पहुँचाया। इस दौरान बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ग्रामीणों में लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की भावना को बढ़ाया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रंगरा चौक अन्नू भारती, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सतीश तिवारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आकांक्षा कनक, मध्य विद्यालय रंगरा के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं तथा दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने बच्चों […]

कर्ज चुकाने के लिए नहीं था पैसा तो साथियों के साथ मिलकर बनाई फर्जी लूट की योजना ||GS NEWS

DESK20250

परबत्ता में दर्ज 18 लाख की फर्जी लूट का सफल उद्भेदन, वादी समेत चार अपराधकर्मी गिरफ्तार नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र में 28 सितंबर 2025 को दर्ज किए गए 18,25,000 रुपये की लूट मामले का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। इस मामले में वादी मो. इश्तेखार समेत चार अपराधकर्मी गिरफ्तार किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुनिया में वादी मो. इश्तेखार ने थाना परबत्ता को सूचना दी थी कि उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश अपराधकर्मियों ने 18,25,000 रुपये लूट लिए। इसके आधार पर परबत्ता थाना में कांड संख्या 163/25, दिनांक 28.09.25 के तहत धारा 309 (4) बी.एन.एस. और 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रारंभिक अनुसंधान में यह […]

पटना में राज्य खेल सम्मान से नवगछिया की अभिलाषा को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

प्राप्त की 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भागलपुर । मंगलवार को पटना के ज्ञान भवन, गांधी मैदान में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित राज्य खेल सम्मान समारोह में नवगछिया की अभिलाषा कुमारी को सम्मानित किया गया। नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ की महिला खिलाड़ी अभिलाषा कुमारी, जो महदतपुर गांव की निवासी और केदार सिंह-अंजली कुमारी की पुत्री हैं, उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रोत्साहन राशि 50 हजार रुपये प्रदान की गई। अभिलाषा कुमारी ने 26 से 29 दिसंबर 2024 तक रायगढ़, महाराष्ट्र में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर बिहार राज्य टीम के लिए गौरव बढ़ाया था। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल बिहार राज्य बल्कि नवगछिया पुलिस जिले […]

6 एवं 11 नवंबर 2025 को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए 6 नवंबर 2025 और 11 नवंबर 2025 को सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह निर्णय दो चरणों में होने वाले मतदान के मद्देनजर लिया गया है। भागलपुर जिले के सभी सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर 2025 को सुबह 7 बजे से संध्या 6 बजे तक मतदान निर्धारित है। इस दिन जिले में सवैतनिक सार्वजनिक अवकाश लागू रहेगा। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में भाग लें। DESK2025

जगदीशपुर में जमीन विवाद में पिस्टल लहराकर रंगदारी मांगने वाला छठ्ठु यादव गिरफ्तार, ||GS NEWS

DESK20250

सात आपराधिक मामले पहले से दर्ज भागलपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने रंगदारी और हथियारबाजी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। जमीन विवाद के दौरान पिस्टल लहराकर रंगदारी मांगने वाले कुख्यात अभियुक्त छठ्ठु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोला नारायणपुर निवासी गणपत कुमार यादव ने जगदीशपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि छठ्ठु यादव और उसके सहयोगियों ने जबरन उनके खेत में मिट्टी भरने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल लहराते हुए उनसे रंगदारी की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में जगदीशपुर थाना कांड संख्या 129/25, दिनांक दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। […]

बिहपुर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की दिशा में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को बिहपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर से बिहपुर स्टेशन तक वृहद मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्वच्छता कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका, आशा कार्यकर्ता, जीविका दीदियां तथा प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे लगाते हुए लोगों को आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व बिहपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यनारायण पंडित ने किया। इस अवसर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी काजल कुमारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. अमन निसार, पणन पदाधिकारी सचिन कुमार, बीपीएम […]

एनटीपीसी परिसर में तैनात सीआईएसएफ जवान ने दी जान, मौके पर मचा हड़कंप |||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले के एनटीपीसी थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां ड्यूटी के दौरान तैनात सीआईएसएफ के जवान ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना एनटीपीसी परिसर के ड्यूटी प्वाइंट पर हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुंगेर जिले के घरघाट निवासी सीआईएसएफ कांस्टेबल दीपक कुमार (28) के रूप में की गई है। वह भागलपुर एनटीपीसी में तैनात था। बताया जा रहा है कि दीपक कुमार पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) से ग्रसित था और इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था। मंगलवार को वह ड्यूटी पर गया था, जहां रेलिंग के सहारे उसने अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी […]

दो कुख्यात अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीरपैंती अनुमंडलीय कार्यालय परिसर स्थित डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक सह डीएसपी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने बाखरपुर थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बाखरपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान के दौरान की गई। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नगद राशि बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन यादव उर्फ बेगा यादव और जयनाथ यादव के रूप में की गई है। दोनों अपराधी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे और इलाके में चोरी, ठगी तथा अवैध वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों में […]

डीएम और एसएसपी ने कई चेक पोस्ट का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी के तहत अवैध सामग्री, शराब और धन के आवागमन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बरारी पुल, हवाई अड्डा सहित विभिन्न स्थलों पर स्थापित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वाहनों की सघन जांच की व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और चेक पोस्टों पर उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने वहां उपस्थित स्टैटिक सर्विलांस टीम के सदस्यों को निर्देश दिया कि किसी भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति […]

डीएम और एसएसपी ने बरेहपुरा बूथ का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने संयुक्त रूप से 156-भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय, बरेहपुरा स्थित पांच मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एएमएफ के अंतर्गत मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं—जैसे रैंप, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, छाया और बैठने की सुविधा—का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर सह निर्वाची पदाधिकारी, 156-भागलपुर को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर इन सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी डॉ. चौधरी ने कहा कि इस […]