Category Archives: भागलपुर

पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो में मारा धक्का, छः स्कूली बच्चे और एक अभिभावक घायक, सबों की स्थिति गंभीर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के अर्जुन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो में जबरदस्त धक्का दे मारा, घटना में नवगछिया के बाल भारती विद्यालय के छः बच्चे और एक अभिभावक घायल हो गए. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सबों को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर रेफर किया गया है. सभी घायल बच्चे और एक अभिभावक रंगरा के मंदरौनी गांव के हैं. घायलों में पंकज कुमार की पुत्री शालिनी कुमारी, अनिकेत कुमार के पुत्र आरव सिंह, रजनीश कुमार के पुत्र राज सिंह, अभिषेक कुमार की पुत्री आरोही कुमारी, कोमल कुमारी, रमन कुमार की पुत्री सिद्धि कुमारी और अभिभावक 62 वर्षीय अजय कुमार […]

हर घर तिरंगा अभियान के लिए नगर भाजपा ने की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया नगर की बैठक राजेंद्र कॉलोनी में कौशल जैसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला अध्यक्ष भाजपा नवगछिया विनोद कुमार मंडल, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव उपस्थित हुए. बैठक में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक पन्ना प्रमुख अभियान चलाकर पूरे नगर क्षेत्र में बनाने हेतु बैठक तिथि तय की गई. इसके लिए बैठक इंचार्ज भी बनाया गया. साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने का भी अभियान चलेगा. राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में होने वाले कार्यक्रम 28 एवं 29 जुलाई पर विस्तृत चर्चा हुई. भाजपा कार्यालय नवगछिया में इससे संबंधित एक वजह से कल […]

47600 वृक्षारोपण किया जायेगा  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर :- प्रखंड के ग्यारह पंचायत में  जिलाधिकारी के आदेशानुसार  27 व 28 जुलाई को सभी पंचायत में मनरेगा के तहत कुल 47600 वृक्षारोपण किया जायेगा.बुधवार को बीडीओ हरिमोहन कुमार के नेतृत्व में जयपुर चुहर पूरब में वृक्षारोपण पोखर किनारे किया गया.बीडीओ ने बताया कि सभी अंचलाधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व मनरेगा के पदाधिकारी के . नेतृत्व में सभी पंचायत में वृक्षारोपण किया जायेगा.वही मध्य विद्यालय बलहा पूरब का निरीक्षण किया जिसमें पठन पाठन संतोषजनक पाया लेकिन साफ सफाई को लेकर शिक्षक को फटकार लगाया. पीडीएस दुकान तीन का भी निरीक्षण किया गया.गुरूवार को डीडीसी नारायणपुर प्रखंड का निरीक्षण करेगी. DESK 04

एसपी ने किया विभिन्न थानों के कांडों का रिव्यू अनुसंधानकर्त्ता के साथ अलग -अलग, दिये कई आवश्यक निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर ,नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार की दोपहर को गोपालपुर थाना में रंगरा, इस्माइलपुर, परबत्ता, महिला व एससी एसटी थाना के विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्त्ता के साथ विभिन्न कांडों का रिव्यू किया तथा अनुसंधानकर्त्ता को कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने रंगरा ओपीध्यक्ष से एनएच 31 पर हुए स्कूली बच्चों के ऑटो के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी ली तथा सभी थानाध्यकों को ओवरलोड वाहनों की धर -पकड करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्कूली वाहन पर विशेष नजर रखने का निर्देश थानाध्यकों को दिया तथा अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल पहुँचाने की व्यवस्था करें. बताते चलें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एसपी ने गोपालपुर थाना में विभिन्न थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ […]

मोनू की जल्द बरामदगी नही होने पर भाकपा नेता देंगे धरना , अपहृत मोनू के परिजनों से मुलाकात ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को  बिहपुर भाकपा के दो सदस्यीय सदस्यों ने मड़वा पश्चिम पंचायत के सहोडी गांव अपहृत मोनू के परिजनों से मुलाकात किया. जिला भाकपा कार्यकारी सदस्य सह किसान नेता निरंजन चौधरी और अंचल मंत्री हिमांशु कुमार ने अपहृत मोनू के परिजनों से विस्तृत जानकारी लिया और झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार से भी इस बाबत फोन पर जानकारी लिया. वहीं इस घटना की जानकारी जिला मंत्री भागलपुर एवं राज्य मंत्री रामनरेश पांडे को भी दिया. इन नेताओं ने कहा पुलिस अगर जल्द मोनू को बरामद नही करेगी तो भाकपा धरना देगी. DESK 04

Noimg

मसूदनपुर वैसी में अज्ञात अपराधियों ने दबिया मार कर किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – मसूदनपुर वैसी गांव में अज्ञात अपराधियों ने  गांव के ही हाफिज इम्तियाज को दबिया से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है. जानकारी मिली है कि वे देर रात बिस्किट बेच कर अपने घर लौट रहे थे. गांव में ही सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधियों ने अंधेरे का फायदा उठा कर उन पर हमला बोल दिया. अपराधियों के हमले से वे गभीर रूप से घायल हो गए हैं. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया गया. हाफिज इम्तियाज की हालत चिंताजनक है. मामला रंगरा पुलिस के संज्ञान में है. DESK 04

सड़क पर नियम के अलावा अस्पतालों में हो समुचित व्यवस्था – विशाल गुप्ता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के सुप्रसिद्ध गणपति स्वीट हेवेन के संचालक विशाल गुप्ता ने कहा की सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलनें के बाद से ही मन काफी विचलित हो उठा । मैं अस्पताल गया और देखा भी । मुझसे घायल बच्चों का चीखपुकार सहन नहीं हो रहा था इसलिए मैं ज्यादा देर तक नहीं रुक पाया । घायल स्कूली सभी बच्चे को मैं पहचान रहा हूं क्योंकि सभी बच्चे स्कूल से बाहर निकलते समय सड़क पर ऑटो में सवार होते हैं । और घायल एक दो बच्चे हमारी दुकान पर आकर कभी-कभी आइसक्रीम , चॉकलेट इत्यादि खरीदते थे इसलिए अभी मासूम का चेहरा देख कर मन स्तब्ध रह गया । ईश्वर सभी बच्चों पर कृपा करें सभी सलामत रहे जल्द स्वस्थ […]