


नवगछिया। महादेवपुर घाट के पास मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र के छोटी हलालपुर निवासी नीरज कुमार (27), पिता प्रेमलाल मंडल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मारपीट की घटना में नीरज कुमार के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उनका सिर फट गया। वहीं पैर में कुल्हाड़ी से वार किए जाने के कारण कटने से चोट आई। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 जहान्वी चौक की टीम मौके पर पहुंची और घायल नीरज कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।
डायल-112 की टीम में राहुल राज, सिपाही चितरंजन कुमार एवं चालक चंद्रशेखर यादव शामिल थे। टीम की तत्परता से घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।
















