


नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नवगछिया के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोपाल गौशाला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान काशी (वाराणसी) से लाए गए पवित्र कलश का भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों के बीच वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। कलश वितरण की जिम्मेदारी कार्यक्रम संयोजक सह पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष शंभू पासवान एवं मोर्चा के जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास ने संयुक्त रूप से निभाई। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार रजक ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास महान संत एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक समरसता, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास सामाजिक एकता के प्रबल पक्षधर थे और उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
इस दौरान संत रविदास जी की प्रसिद्ध उक्ति “प्रभु जी तुम चंदन हम पानी” का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह पंक्ति भक्ति और समर्पण की भावना को दर्शाती है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि महान कृष्ण भक्त मीराबाई संत रविदास जी की शिष्या थीं।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने संत रविदास जी के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। काशी से आए पवित्र कलश के मंडल अध्यक्षों के बीच वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम कुमार, जिला मंत्री बासुकी मंडल, ममता रजक, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीण भगत, नगर अध्यक्ष दीपक भगत, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बिक्रम सिंह, गौरव सिंह, मुकेश मंडल, अभिषेक गुप्ता, सुबोध सिंह, बबलू चौधरी, दिलीप सिंह, ब्रजेश नागर, बाल्मीकी मंडल, डॉ. दिलीप सिंह, ब्रजेश चौधरी, अंकेश कुमार, अरुण चौधरी, प्रो. नागेंद्र भगत, चंदन भगत, पंकज शर्मा, लाल बिहारी सिंह, अजय कुमार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
















