5
(2)

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिले में दो वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके पुलिस पदाधिकारियों का प्रशासनिक तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार चार पुलिस पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक रविशंकर सिंह को आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर गोपालपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अभियोजन शाखा के प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार राय को आदर्श थाना नवगछिया का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी तरह गोपालपुर थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक मिथिलेश कुमार चौधरी का तबादला खरीक थाना के थानाध्यक्ष पद पर किया गया है। वहीं, खरीक थाना के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक नरेश कुमार को अभियोजन शाखा का प्रभारी बनाया गया है।

नए पदस्थापन पर तत्काल योगदान का निर्देश

आदेश में कहा गया है कि सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान करेंगे और योगदान प्रतिवेदन संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही वर्तमान थाना में लंबित कांडों एवं मामलों का प्रभार शीघ्र संबंधित नए थानाध्यक्ष को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

श्रावणी मेला की ड्यूटी से जुड़े पदाधिकारी रहेंगे प्रभावित नहीं

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि श्रावणी मेला 2026 के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए जिन पुलिस पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनकी ड्यूटी इस जिला स्थानांतरण आदेश से प्रभावित नहीं होगी।

10 अगस्त को जारी हुआ आदेश

यह प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश पुलिस अधीक्षक नवगछिया के कार्यालय से 10 अगस्त 2026 को ज्ञापांक 6104/गोपनीय के तहत जारी किया गया है। तबादले के बाद आदर्श थाना नवगछिया, गोपालपुर और खरीक थाना की पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव होगा और नए थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं लंबित मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: