July 25, 2022
सावन की दूसरी सोमवारी पर भागलपुर व भागलपुर के आसपास सभी शिवालयों में शिव भक्तों की उमड़ी भीड़ ,श्रद्धालुओं ने किए पूजा अर्चना व जलाभिषेक ||GS NEWS
DESK 04भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।सावन मास की दूसरी सोमवारी के अवसर पर भागलपुर व भागलपुर के आसपास के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की ।मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा ।सुबह से देर शाम तक शिवालय गुलजार रहे। शिवालयों की सजावट व प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई थी । सभी शिवालयों में बज रहे सावन के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। महिलाओं ने सोमवारी का विशेष व्रत रखा है। सोमवारी को लेकर स्थानीय बुढ़ानाथ मंदिर ,शिव शक्ति मंदिर, मनासकामना नाथ मंदिर, भूतनाथ मंदिर के अलावे दर्जनों शिवालयों में प्रातः काल से ही पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं का ताता सा लगा रहा। DESK 04