Category Archives: भागलपुर

भागलपुर सिंगिंग एंड डांसिंग सुपरस्टार सीजन 2 का हुआ आगाज , हुआ आज पहला ऑडिशन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के एक स्थानीय विवाह भवन में रास इवेंट के बैनर तले आज भागलपुर सिंगिंग एंड डांसिंग सुपरस्टार सीजन 2 का पहला ऑडिशन संपन्न हुआ । जिसमे भागलपुर , बांका , पूर्णिया सहित आसपास के कई जिलों के प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक अपनी प्रस्तुति दिखाएं। जज की भूमिका निभा रहे मनीष मयूर चौधरी एवं निवास मोदी दोनों ने मिलकर अपने जजमेंट से प्रतिभागियों को कई टिप्स भी दिए। आयोजक कर्ता में संतोष राज,आरके प्रियदर्शी,आनंद जिंदल अन्य सदस्यों ने भाव आयोजन का आगाज किया है आयोजन कर्ता ने बताया कि यह पहला ऑडिशन है दूसरा ऑडिशन 31जुलाई को पुनः होना है। गया ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी को ग्रैंड फिनाले में परफॉर्मेंस […]

सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, भागलपुर के कई घाटों से जल भर कर कांवरिया बाबा बासुकीनाथ के लिए हुए रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़, भागलपुर से हजारों की संख्या में शिव भक्त गंगाजल भरकर बासुकीनाथ के लिए रवाना होते हैं उसी बाबत आज भागलपुर से हजारों की संख्या में कांवरिया भागलपुर से जल भर कर रवाना हुए ।बरारी घाट, खिरनी घाट, मुसहरी घाट आदि कई घाटों में कांवरियों की भीड़ देखी गई । साथ ही साथ पूरे रास्ते कई संस्थानों द्वारा सेवा शिविर लगाकर जल नींबू आदि भी बांटे जा रहे थे । श्रद्धालुओं में शिव की आस्था देखते ही बन रही थी। हालांकि पिछले कुछ दिनों काफी उमस भरी गर्मी थी आज शिव भक्तों को मौसम बदलने से कुछ राहत मिली है । वहीं युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने […]

उत्पाद विभाग की बड़ी करवाई,12 घंटे की छापेमारी में 4 महिला समेत 50 लोग गिरफ्तार,रोड़ेबाजी में एक एएसआई घायल ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में उत्पाद विभाग की टीम ने तबरतोर छापेमारी की। इस 12 घंटे की छामेपरी के दौरान उत्पाद विभाग ने 4 महिला समेत 50 लोगो की गिरफ्तारी की। इस दौरान नारायणपुर में छापेमारी कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगो ने रोड़ेबाजी भी की। जिसकी वजह से एक एएसआई चोटिल हुए। रोड़ेबाजी के बावजूद पुलिस ने वहां से 3 महिला की गिरफ्तारी की। वही सदर इलाके से भी एक महिला की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार 50 लोगो में 18 लोग देशी शराब के विक्रेता थे। अन्य 32 लोगो को उत्पाद विभाग ने शराब के नशे और पीने के दौरान पकड़ा।इस दौरान उत्पाद विभाग ने भारी संख्या में देशी शराब और 6 बोतल विदेशी शराब जप्त किया […]

अजगैबीनाथ. धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला मे एक लाख नौ हजार आठ सौ 42 कांवडिया देवघर के लिये हुये रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला से समान्य कांवडिया एक लाख नौ हजार आठ सौ 42 ,डाक बम 632 पुरुष ,डाक बम महिला 3 अजगैबीनाथ धाम पहुचकर उत्तरवाहिनी गंगा मे स्नान कर बाबा भोलेनाथ कि पुजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ देवघर बैधनाथ धाम के. लिये रवाना हुये।इस को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर गंगा घाट मे गंगा अरती,नमामि गंगे घाट सहित कच्ची कांवडिया पथ के कांवडिया. शिविर मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये गये थे। साथ हि जिला प्रशासन के निर्देश पर जगह जगह पुलिस बल कि सुरक्षा कि तैनाती कि गई।कांवडियों को परेशानी नहीं हो इसके लिये जिला प्रशासन सहित प्रखंड एंव जिला के कई अधिकारीयों के […]

भागलपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन के द्वारा हरियाली तीज उत्सव का हुआ कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी चुनिहारी टोला स्थित टेकरीवाल धर्मशाला में अग्रवाल सम्मेलन की ओर से हरियाली तीज महोत्सव के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व डिप्टी मेयर प्रीति शेखर और अग्रवाल सम्मेलन से जुड़े अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रदर्शनी में बच्चों के कपड़े, महिलाओं के सिंगार के सामान और घर सजावट की वस्तुएं सहित कई प्रकार की चीजें प्रदर्शनी में लगाई गई है। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सावन माह में होने वाले हरियाली तीज को लेकर महिलाओं में प्रदर्शनी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।वही महिलाएं यहां पर आकर खरीदारी भी कर रही है। प्रदर्शनी में दर्जनों स्टाल लगाए गए हैं। जिसमें […]

ढोलबज्जा में, पर्चा धारियां की जमीन दखल दिलाने गई पुलिस पर पथराव ||GS NEWS

DESK 040

कब्जाधारी ने जम कर बरसाए रोड़े पत्थर, जेसीबी के तोड़े शीशे तो कई महिला सिपाही हुई चोटिल भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर नवगछिया एसडीएम के निर्देश पर ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के धोबिनियां बासा में पर्चा धारियां की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को जब हटाने गई राजस्व पदाधिकारी नीतेश कुमार सेठ के साथ स्थानीय पुलिस तो वहां के कब्जाधारियों ने पथराव कर दिया. जमीन ढोलबज्जा बाजार निवासी नीकन मोची की पर्चा वाली बताया जा रहा है. जिस पर धोबनियां बासा निवासी जनार्दन यादव अपना कब्जा जमा उस पर घर बना कर रह रहे थे. जहां ढोलबज्जा पुलिस के साथ नवगछिया पुलिस लाइन से पहुंचे करीब 30 पुलिस बल जब जमीन खाली करा नीकन मोची के परिवार को दखल दिलाने […]

भाजपा कार्यालय में एससी मोर्चा ने की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भारतीय जनता पार्टी नवगछिया कार्यालय में संयुक्त मोर्चा की बैठक रखी गई, जिसकी अध्यक्षता एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पासवान जी ने की. इस बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, कार्यक्रम प्रभारी विधानसभा गोपालपुर, पुलकित सिंह, जिला महामंत्री आलोक सिंह आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता रवि रंजन एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, जिला युवा मोर्चा मंत्री सौरभ पोद्दार, मोर्चा जिला मंत्री भावेश कुमार, मंडल महामंत्री गोपालपुर रंजीत झा, चंदन कुमार भगत, मनोज पासवान, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री राकेश कुमार ठाकुर, मंडल महामंत्री रंगरा मिथिलेश कुमार चौधरी, नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नन्हे सिंह राजपूत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, सुनील कुमार ठाकुर आदि कार्यकर्ता शामिल थे. DESK 04

व्यापार मंडल नवगछिया के पुनः निर्विरोध अध्यक्ष होंगे अवधेश साहू ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया व्यापार मंडल के चुनाव में इस बार भी अवधेश कुमार साहू ही निर्विरोध अध्यक्ष होंगे, जो 1978 से अबतक लगातार निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं. इस बार भी इस चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को ही निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार साहू ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था. जिनके प्रस्तावक धीरज कुमार साहू और समर्थक सुशील भगत थे. जिनके विरोध में नामांकन के अंतिम दिन शनिवार तक अध्यक्ष पद के लिए किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया. स्पष्ट है कि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे इस बार भी नवगछिया व्यापार मंडल के निर्विरोध अध्यक्ष घोषित होंगे. इसके साथ ही व्यापार मंडल के बारह विभिन्न सदस्य पदों […]

इस्माइलपुर में गोपगुट की बैठक, किया गया अंचल इकाई का गठन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल इकाई इस्माईलपुर का वैठक संयोजक रघुनंदन यादव की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय कमला कुंड में प्रारम्भ हुआ. इस बैठक का संचालन सह संयोजक पंचानन सिंह ने किया. इस वैठक में जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, जिला सचिव श्याम नंदन सिंह,जिला संयुक्त सचिव सोमेश्वर प्रसाद यादव,जिला उपाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह, नरेंद्र कुमार, रंगरा अंचल अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, गोपालपुर अंचल सचिव राजकिशोर साह, गोपालपुर कोषाध्यक्ष संजय कुमार, पंकज कुमार शामिल होकर शिक्षकों की समस्याओं को सुना. शिक्षकों ने समस्या को बयां करते हुए बताया कि शिक्षकों का स्थानांतरण करवाया जाए. नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान, सभी तरह का बकाया वेतन भुगतान, सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण, सेवा पुस्तिका का संधारण, मध्याह्न […]