Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर: कार चालक पर मुकदमा,जेल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के राजमार्ग 31 पर सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए खगडिया जिला के गोगरी थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर निवासी मो.इबरार अशरफ ने महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिटकिया निवासी कार चालक मोनू कुमार पर भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया है. दिए गए प्राथमिकी में इबरार अशरफ ने कहा है कि कार चालक मोनू कुमार तेज रफ्तार से लापरवाही से अनियंत्रित कार चला रहा था. इसी क्रम में नारायणपुर से अपने घर मुश्कीपुर बाईक से जाने के दौरान  भगवान पेट्रोल पंप के सामने सामने धक्का मार दिया.जिससे मैं गंभीर रूप सेजख्मी हो गया.त्वरित कार्रवाई करते हुए भवानीपुर पुलिस ने कार सहित कार  को बरामद किया था.मामले में प्राथमिकी दर्ज होने पर गिरफ्तार चालक मोनू कुमार को […]

नारायणपुर पीएचसी में गॉधी विचार विभागाध्यक्ष द्वारा कोरोना से बचाव को चिकित्सकों के बीच बांटे किट GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – पीएचसी नारायणपुर में शुक्रवार को गॉधी  विचार विभागाध्यक्ष तिलकामॉझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के गांधी विचार विभाग विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) विजय कुमार ने गांधी स्मृति दर्शन दिल्ली और लूपिन फाउंडेशन राजस्थान के सौजन्य से कोरोना काल में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए  चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के बीच पीपी किट,पल्स ऑक्सीमीटर,फेस मॉस्क, गुगल्श फेस शिल्ड,एन 95 मॉस्क और सामान्य सूती कपड़ों के द्वारा बने मॉस्क का वितरण किया गया.मौके पर आयोजित वितरण समारोह को संबोधित करते हुए तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर के गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने की दिशा में  गांधी विचार विभाग का यह एक शुरुआती पहल है. नवगछिया अनुमंडल के सभी प्राथमिक […]

कुंदन के पहल पर नारायणपुर में भी रुकी परीक्षा स्पेशल ट्रेन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर: गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेल सोनपुर अनिल कुमार गुप्ता को रेलवे परामर्श दात्री सदस्य सत्यम प्रियदर्शी उर्फ कुंदन यादव ने पत्र द्वारा परीक्षा स्पेशल इंटरसिटी एक्सप्रेस 05713/ 14 का नारायणपुर स्टेशन पर ठहराव का मांग किया था.आवेदन की प्रतिलिपि सीनियर वाणिज्यिक मंडल प्रबंधक और मंडल परिचालन प्रबंधक को भी दिया गया था.मोबाइल पर मंडल परिचालन प्रबंधक से भी बातचीत हुआ जिस पर  कुंदन यादव को प्रबंधक ने मोबाइल पर कहा था कि नारायणपुर स्टेशन पर भी परीक्षा स्पेशल ट्रेन रुकेगी.कुंदन यादव के पहल पर शुक्रवार को नारायणपुर स्टेशन पर परीक्षा स्पेशल इंटरसिटी ट्रेन रुकी जिससे छात्रों के बीच उत्साह दिखा. Barun Kumar Babul

नवगछिया: अपराध की घटना को करें नियंत्रित, फरार अपराधियों को करे गिरफ्तार : एसडीपीओ GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसडीपीओ कार्यालय में शुक्रवार को एसडीपीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस जिले के सभी थाना अध्यक्ष एवं सर्किल के इंस्पेक्टर शामिल हुए. बैठक में एसडीपीओ ने थानावार कांडों की समीक्षा की एवं लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिए. एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि बैठक में विशेष रूप से आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. आगामी चुनाव को लेकर सभी  थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधि तेज करने एवं गांव घरों में चुनाव को लेकर चल रही गतिविधियों पर निगरानी करने का निर्देश दिया गया है. थानाध्यक्ष को थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं में फरार चल […]

नवगछिया के गोपालपुर व बिहपुर में लगातार आठ घंटे बिजली रही गुल परेशान रहे लोग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : नवगछिया शहर सहित अनुमंडल के सभी सातों प्रखंड में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित रही. बिहपुर, गोपालपुर, रंगरा इस्माइलपुर, नवगछिया, नारायणपुर एवं खरीक प्रखंड में शुक्रवार को पूरे दिन बिजली गुल रही. उमस भरी गर्मी में लगातार 8 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. नवगछिया शहर में तो बिजली आती जाती रही। लेकिन ग्रामीण इलाकों में दिन के 10:00 बजे कटी बिजली शाम 5:00 बजे बाद आई. लगतार कई घंटों तक बिजली  नहीं रहने के कारण लोगो जिन लोगो के घरों में इनवाईटर लगे थे वह भी डिस्चार्ज हो गए. इसके बाद लोगो को उमस भरी गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा. लगातार बिजली गुल रहने से लोगो के मोबाइल […]

नवगछिया: ऑनलाइन ताइक्वांडो पुमशे एवं डेमो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : विश्व ताइक्वांडो दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को ऑनलाइन ताइक्वांडो पुमशे एवं डेमो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के मूख्य निणार्यक की भूमिका में राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे. प्रतियोगिता मे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर,सोनाक्षी, तन्मय, शिवम, दिव्य सुमन, अन्नया, अदिति, हर्ष, हरिओम, प्रिया, मीनाक्षी, प्रियान्शु, अभिनन्दन, अवंतिका, अमृत, रितु, जयंत आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा. Barun Kumar Babul