September 4, 2020
बंपर बहाली होगी बिहार में, 12,621 पदों के लिए सरकार निकालेगी विज्ञापन GS NEWS
Barun Kumar Babulबिहार में महज तीन साल में स्वास्थ्य विभाग में 21 हजार 530 नियुक्तियां विभिन्न कोटि में हुई है और चार हजार चिकित्सकों की नियुक्ति इसी माह होने वाली है। यह जानकारी गुरुवार को बयान जारी कर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग में सकारात्मक परिवर्तन नेता प्रतिपक्ष को दिखाई नहीं देता है। उनको नियुक्तियों से जुड़े आंकड़ों को पढ़ लेना चाहिए। विभाग जहां अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है वहीं, सुविधाओं में सुधार कर सूबे की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहा है। मंगल पांडेय ने बताया कि तीन वर्षों में 11 नये मेडिकल कॉलेज तथा एक डेंटल कॉलेज के निर्माण की प्रक्रियाएं सरकार ने पूरी की हैं। इनमें चार मेडिकल […]