December 14, 2025
भागलपुर में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का भव्य आयोजन, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर । भागलपुर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अस्मिता वेटलिफ्टिंग लीग 2025–26 का आयोजन रविवार को खेल भवन, सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर में सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभाशाली महिला वेटलिफ्टरों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल ए. हसन, उप निर्वाचन पदाधिकारी भागलपुर श्वेता कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, वॉलीबॉल एसोसिएशन भागलपुर के सचिव अजय राय, भागलपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नसर आलम, रेड क्रॉस सोसायटी (एडवेंचर स्पोर्ट्स) से अनुज कुमार सिंह एवं रवि कुमार, वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के रवि शंकर कुमार, शेखर गुप्ता, मो. अली, शिक्षा विभाग से राजन तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार, राहुल तिवारी, सुप्रिया कुमारी, नयन कुमार, […]