Category Archives: गोपालपुर

भागलपुर का यह इंजीनियर लाखों की नौकरी छोड़ किसानों की जिंदगी में खुशहाली के रंग भर रहा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर : नौकरी अगर अच्छी हो तो खेती-किसानी करने के बारे में भला कौन सोचता है पर बदलाव के इस दौर में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी जिद और जज्बे के चलते नई राह पकड़ रहे हैं। आइये हम आपको मिलवाते हैं ऐसे ही भागलपुर के एक युवा इंजीनियर से जिन्होंने मेहनत कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। लेकिन जब बात नौकरी की आई तो गांव की मिट्टी उन्हें वापस खींच लाईं। भागलपुर जिला मुख्यालय से करीब पचास किमी दूर पीरपैंती प्रखंड के दबौली गांव के रौनक कुमार दुबे आज किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं। 2015 में अन्ना यूनिवर्सिटी चेन्नई से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें कई कंपनियों से लाखों के पैकेज का […]

बिहार में वज्रपात से 15 की मौत, सीएम नीतीश ने 4 लाख देने का दिया निर्देश GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के छह जिलों में मंगलवार को वज्रपात से 19 लोगों की मौत हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सीएम ने मृतक के परिजनों को शीघ्र चार-चार अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया है।  राज्य के कई इलाकों में मंगलवार को ठनका (वज्रपात) फिर काल बनकर आया। कैमूर और भोजपुर में तीन-तीन तथा अररिया, गोपालगंज, सासाराम में दो-दो लोगों की मौत हो गई। पटना, सुपौल, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, कटिहार और बक्सर में एक-एक व्यक्ति ठनके का शिकार बन गए। कई पशुओं के भी झुलसने की सूचना है। पटना के पालीगंज में 17 वर्षीय सन्नी ने ठनके की चपेट में आने […]

भागलपुर: विक्रमशिला के समानांतर पुल के जमीन अधिग्रहण में 255 किसानों को नोटिस मुआवजा भुगतान के लिए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल के समानांतर पुल के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आयी है। मुआवजा भुगतान के लिए करीब 255 रैयतों को नोटिस भेज दिया गया है। मुआवजा भुगतान के बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। विक्रमशिला से सटे पूरब में फोरलेन समानांतर पुल बनना है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दो माह में निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की है। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्रशासन ने तेज कर दिया है। समानांतर पुल के लिए मखुजान मौजा की 10.880 एकड़, महादेवपुर मौजा की 40.36 एकड़, परबत्ता मौजा की 0.595 एकड़ और भागलपुर नगर निगम मौजा की 1.44 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करना है। इसमें मखुजान मौजा की सरकारी […]

नवगछिया: बाबा विशु राउत पुल के रेलिंग से कोसी नदी में गिरी महिला, नदी थाना पुलिस ने बचाया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बाबा विशु राउत पुल पर से सोमवार की देर रात बिहारीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी संजू देवी 22 वर्ष पति अरविंद कुमार पासवान पुल की रेलिंग से फिसल कर नदी में गिर गई. महिला के नदी में गिरने के बाद नदी में नाव से गश्ती कर रहे नदी थाना पुलिस ने महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई. महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ मंदारहिल पर्वत घूमने के लिए गई थी. वहां से लौटने के क्रम में बाबा विशु राउत पुल पर मोटरसाइकिल खराब हो गई. इस दौरान पति मोटरसाइकिल को ठीक करने लगे और मैं पुल की रेलिंग पर चढ़कर बैठ गई इसी दौरान एक तेज गति से गाड़ी […]

नवगछिया: खरीक एनएच 31 पर ट्रक ऑनर ने किया प्रदर्शन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार राज्य ट्रक ऑनर एसोसिएशन के द्वारा घोषित राज्यव्यापी चक्का जाम के दूसरे दिन भी ट्रक मालिको का विरोध जारी रहा। मंगलवार को भी खरीक थाना क्षेत्र के एनएच 31  रिलायंस पम्प पर गाड़ी मालिक अपनी अपनी गाड़ियों को खड़ा कर सरकार नीतियों के खिलाफ  प्रदर्शन किया. भागलपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपनारायण सिंह दीपक एवं प्रवक्ता बबलु मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों ट्रक मालिकों एवं ट्रक चालको व खलासियों ने भी बीस सुत्री मांगों को जल्द पुरा करने की मांग सरकार से की। मौके पर लाल सिंह, भुषन सिंह, मनोज सिंह, सोनू यादव, चंदन झा, आलोक यादव, रुपेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. Barun Kumar Babul

नवगछिया: भाजपा नेता का निधन , शोक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी भाजपा नेता मायाशंकर सिंह का निधन मंगलवार की सुबह हो गया है. भाजपा नेता के निधन पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. उनके निधन की सूचना पर पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव , जिलाध्यक्ष बिनोद मंडल, जिला उपाध्यक्ष अजित कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरूण सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, नगर महामंत्री प्रवेश यादव, जिला मंत्री मुकेश राणा, नगर उपाध्यक्ष छोटू सिंह भदौरिया, अभिनंदन यादव,अनिष यादव, अशोक सिंह, सोनू पाल, सन्नी कुमार सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुच कर भाजपा नेताओं ने पार्टी का झंडा एवं फुल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया. Barun Kumar Babul

नारायणपुर में शिलापट्ट तोड़ा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के रेलवे स्टेशन के उत्तरी भाग में मुस्लिम टोला के पास सोमवार की रात्रि मुख्यमंत्री ग्रामीण एवं अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत जे पी कॉलेज नारायणपुर से रेलवे स्टेशन नारायणपुर तक क्षेत्रीय राजद विधायक वर्षा रानी की निधि से सड़क निर्माण के शिलान्यास का शिलापट्ट सोमवार की रात्री मो. भोला घर के पास संवेदक द्वारा लगाया गया था. लगाने के बाद ही देर रात्रि शरारती तत्वों द्वारा रात्रि में हीं उसे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि पॉच वर्ष के बाद विधायक जनता को इमोशनल ब्लैकमेल के लिए पुर्व सांसद बुलो मंडल शिलापट्ट जगह जगह लगवा रहे हैं जे पी कॉलेज के पास लगे शिलापट्ट में प्राक्लन राशि भी नहीं दिया गया है. जिसको लेकर […]

नारायणपुर: बिजली की ऑखमिचौली से उपभोक्ता त्राहिमाम GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – बिजली सबग्रीड नारायणपुर के विभिन्न फीडरों में आए दिन लगातार बिजली की ऑखमिचौली से उपभोक्ता में त्राहिमाम मचा हुआ है.लगातार विभाग द्वारा या संवेदक द्वारा सटडाउन के नाम पर दिन दिन भर बिजली कटौती की जाती है. आम लोगों को मोबाईल चार्ज के लिए भी समस्या उत्पन्न हो रही है बलाहा में यूको बैंक के पास विजली विभाग के द्वारा बिना पोल गाड़े केवल का ताड़ तीन दिनों से बिछाकर छोड़ देने से कई बाईक चालक जख्मी हो गए हैं. ग्रामीण उपभोक्ता का आरोप है कि विभागीय पदाधिकारी एवं बिजली मिस्त्री को जानकारी के लिए फोन करने पर कॉल तक रिसिव नहीं करने का आरोप लगाया है. . Barun Kumar Babul

नवगछिया: भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा कार्यालय नवगछिया में रखा गया. बैठक की अध्यक्षता प्रमोद मंडल कर रहे थे. मौके पर मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति एवं नवगछिया जिला प्रभारी गुड्डू कुमार राय एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, जिला मंत्री ओबीसी मोर्चा प्रभारी भाई  अजीत कुमार पटेल, ओबीसी मोर्चा के आईटी सेल संयोजक धनंजय कुमार, वीरेंद्र कुमार दास  गोपालपुर मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार,वीरेंद्र राय, विकास कुमार दीपक कुमार शर्मा , जिला मंत्री  अरुण शाह, दिवाकर मंडल मुनीलाल मंडल, ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता नवीन कुमार, विपिन कुमार, गुलशन कुमार मंडल, प्रदीप कुमार  मनोज मंडल,  पप्पू रजक, रामशरण कुमार सिंह, निरंजन कुमार मंडल राजीव पटेल, जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा […]