Category Archives: गोपालपुर

डॉ रधुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद ने जताया शोक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया- प्रख्यात समाजवादी राजद नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद नेताओं ने शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान ने कहा कि रघुवंश बाबू महान समाजवादी चिंतक थे. उनके निधन से सामाजिक न्याय तथा समतामूलक विचारधारा को गहरा धक्का लगा है. शोक व्यक्त करने वालों में आपदा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, महिला जिलाध्यक्ष अभिलाषा कुमारी, मजदूर सेल के जिलाध्यक्ष गौरीशंकर यादव, उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव, सुजीत मंडल, प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार उर्फ मोती यादव, तनवीर बाबा, अधिवक्ता हिमांशु यादव, विभूति भूषण, हिमांशु शेखर झा, प्रमोद चौबे, लड्डू दास, मनोज मंडल उर्फ महेश फौजी, रूपक सिंह, […]

रंगरा: कटरिया रेलवे स्टेशन के विकास के लिए बैठक आयोजित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रंगरा प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सधुआ चापर के प्रांगण में कटरिया रेलवे स्टेशन के विकास के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक अवधेश पासवान के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक योगेंद्र यादव ने की ,जबकि सभा का संचालन लेखक एवं कवि  विभाष चंद्र विभूति ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से कटरिया रेलवे स्टेशन के नाम में परिवर्तन कर स्टेशन का नाम  सधुआ चापर  रखने , ओवरब्रिज निर्माण एवं प्लेटफार्म को ऊंचा करने  सहित 3 सूत्री मांगों पर विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर अवधेश पासवान ने कहा कि कटरिया रेलवे स्टेशन वर्षों से उपेक्षित रहा है. इस पर रेल प्रशासन की ओर से अब तक ध्यान नहीं दिया गया है. क्षेत्र के  हजारों लोग हर […]

कुरसेला पुल के समीप अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के मामले में कटिहार जिले के कुरसेला थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र एवं कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कुरसेला पुल के समीप पिछले शनिवार को अपराधियों और पुलिस के बीच  हुई मुठभेड़ के बाद रविवार को कुर्सेला थाने में लगभग एक दर्जन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले में नवगछिया एसडीपीओ द्वारा  रविवार को कुरसेला थाना पहुंचकर कटिहार पुलिस से सामंजस्य कर आगे की रणनीति तैयार की गई. मुठभेड़ में शामिल अपराधियों के  धरपकड़ के लिए विशेष पुलिस टीम बनाकर नवगछिया एवं कटिहार जिले के सीमावर्ती दियारा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.  मगर पुलिस को अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है. दूसरी ओर अपराधियों द्वारा पुलिस पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर खुलेआम  […]

चक्का जाम को लेकर नवगछिया के 13 स्थानों पर दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहार राज्य ट्रक ऑनर एसोसिएशन के द्वारा संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 19 को बिहार में पूर्ण तरह वापस करते हुए पुराना मोटर वाहन अधिनियम 1988 को लागू करने एवं विभिन्न मांगों के समर्थन में 14 सितंबर से होने वाले चक्का जाम को लेकर अनुमंडल प्रशासन स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है. एनएच 31 पर वाहनों का परिचालन प्रभावित ना हो इसको लेकर चौक चौराहा पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. नवगछिया एसडीओ अखिलेश कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 31 पर कुल 13 स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. अनुमंडल पदाधिकारी ने दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में ससमय उपस्थित होकर एनएच पर आवागमन प्रभावित ना हो […]

नारायणपुर: पिकअप पलटा, चालक जख्मी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के एन एच 31 बीरबन्ना चौक के ऑनंद बाग के समीप नवगछिया से खगड़ियॉ की और जा रही तेज रफ्तार से अनियंत्रित केला लदी पिकअप बी आर 10 जी ए 8764 पिकअप पलट गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तक ज रफ्तार से आ रही पिकअप का चक्का पंमचर हो गया था  जिससे वाहन अनियंत्रित हो गई थी. वावजूद चालक   लापरवाही से  पिकअप  तेज गति से चला रहा था जिसके कारण वाहन पलट गई.और चालक जख्मी हो गया आसपास के ग्रामीणों को जुटते देख चालक व उपचालक एक वाहन को हाथ देकर फरार हो गया. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे भवानीपुर पुलिस ने वाहन को जप्त कर बीच से साइड कराने के लिए जेसीबी व किरान […]