Category Archives: घटना

Noimg

एचएच 31 मकंदपुर चौक से बाजार की सड़कें बनीं नरक, हर दिन दुर्घटनाएं, प्रशासन मौन || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया के मकंदपुर चौक से एनएच 31 होकर अनुमंडलीय अस्पताल, आदर्श थाना और बाजार जाने वाली सड़कें आज नरक का रूप धारण कर चुकी हैं। हरनाचक क्षेत्र में आरओबी का काम चल रहा है, लेकिन सड़क निर्माण के आदेशों का पालन नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में 1 किलोमीटर की सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि इसे पार करने में 30 मिनट का समय लगता है। हर दिन दर्जनों वाहन, विशेषकर मोटरसाइकिल और टोटो, दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। यहां तक कि प्रशासनिक गाड़ियां भी इन दुर्घटनाओं से अछूती नहीं रही हैं। पूर्व में नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर आरओबी द्वारा सड़क निर्माण की बात कही गई थी, लेकिन केवल बालू और बजरी डालकर खानापूर्ति कर […]

Noimg

14 वर्षीय नाबालिक पुत्री के लापता होने का पिता ने कराया मामला दर्ज || GS NEWS

AMBA0

नवगछिया। परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी को लेकर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर किशोरी के पिता ने परबत्ता थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि पांच जुलाई को दिन के करीब 3 बजे मेरी पुत्री उच्च विद्यालय बहतरा से पढाई कर घर लौटी और घर मे बिना किसी से कुछ कहे पुनः घर से बाहर चली गई। वही जब देर शाम तक पुत्री घर नही लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू किया। खोजबीन के क्रम में पता चला कि गांव के ही अमित कुमार पिता अनिरुद्ध मंडल बहला फुसलाकर मेरी पुत्री को लेकर गया है। वही जब इसकी शिकायत अमित के घरवालों […]

Noimg

भाई के शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर में एक चचेरे भाई की शादी का सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। घटना तब घटी जब बाइक सवार युवक बकरी के बच्चे से टकरा गया। इसके बाद लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई करने वालों ने घायल युवक के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। चार लोगों ने मिलकर युवक की पिटाई की और धारदार हथियार से उसका गला काटने की कोशिश की। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। घटना […]

Noimg

दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, हादसे में मां-पुत्र घायल || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में दूध गर्म करने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस हादसे में मां पूरी तरह झुलस गई जबकि 8 वर्षीय पुत्र आग की चपेट में आ गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किचन में दूध गर्म किया जा रहा था। दूध गर्म होने के बाद जैसे ही गैस को बंद करने के लिए गए, तो पाइप से गैस लीकेज हो गया, जिसके कारण आग लग गई। घटना में घायल हबीबपुर थाना क्षेत्र निवासी अनिता कुमारी (30) और उनका बेटा अंश कुमार (8) को परिजनों ने जख्मी हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद परिजनों ने आग पर […]

Noimg

एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने टक्कर, एंबुलेंस से टकराकर बिजली खंभे से भिड़ी || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में तातारपुर थाना क्षेत्र के अशानंदपुर के समीप एंबुलेंस और कार के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। कार में सवार चार लोगों को आंशिक रूप से चोटें आई हैं जबकि कार और एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नाथनगर से भागलपुर की तरफ जा रही एंबुलेंस और भागलपुर से आ रही कार के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार बिजली के खंभे से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में एंबुलेंस में कोई मरीज […]

Noimg

आम व्यवसायी को मारी चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर निवासी विकास कुमार को देर रात्रि अपराधियों ने चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बताते चलें कि विकास कुमार एक आम व्यवसायी थे, जो सबौर थाना क्षेत्र के किसी बगीचे से आम खरीदकर पिकअप वैन से समस्तीपुर जा रहे थे। तभी सड़क पर लूटपाट के नियत से अज्ञात अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की और चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई। वैन का चालक थाना परिसर में है। मृतक के माता-पिता मुंबई में रहकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं, उन्हें सूचना दे दी गई है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। AMBA

Noimg

जमीनी विवाद में बिहार पुलिस के जवान ने युवक को पिलाई जहरीली शराब, मौत || GS NEWS

AMBA0

भागलपुर में जमीन विवाद के चलते एक युवक की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मृतक संदीप पंडित (27), जो अमडंडा के पाठकडीह निवासी महेश पंडित का बड़ा बेटा था, की शुक्रवार शाम को मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने संदीप को जबरन जहरीली शराब पिलाई। घटना के बाद अमडंडा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल रविदास ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है, लेकिन जो भी लिखित बयान मिलेगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता महेश पंडित ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी से झगड़ा हुआ था, जिसे सुलझाने के लिए दोपहर […]