Category Archives: नवगछिया

नवगछिया में 115 कार्टन, 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद|| GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग, नवगछिया की टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीबदास ठाकुरबाड़ी कॉलोनी में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में 115 कार्टन में रखे गए कुल 1270 लीटर कोडीन कफ सिरप जब्त किए गए हैं। इस संबंध में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग नवगछिया के निरीक्षक प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि यह सिरप एक किराए के मकान में छिपाकर रखा गया था। विभाग को जब इस संबंध में गुप्त सूचना मिली तो तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कमरे से यह भारी […]

नवगछिया के निजी क्लिनिक में नवजात शिशु बदलने का आरोप, परिजनों में आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गौशाला रोड स्थित एक निजी क्लिनिक “स्नेहा बेबी केयर सेंटर” पर नवजात शिशु बदलने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने क्लिनिक पर हंगामा किया। साथ ही, स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर शिशवा गांव निवासी खुशबू देवी, पति सुमन कुमार, ने 17 अक्टूबर को अपने नवजात शिशु को इलाज के लिए स्नेहा बेबी केयर सेंटर में भर्ती कराया था। क्लिनिक प्रबंधन ने शिशु को पीलिया (जॉन्डिस) से पीड़ित बताकर भर्ती कर लिया। रविवार 19 अक्टूबर को, शिशु की स्थिति गंभीर बताकर मौखिक रूप से […]

बिहपुर विधानसभा से अजय रविदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, युवाओं के रोजगार को बताया प्राथमिक मुद्दा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत शनिवार को 152 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय रविदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की संख्या मौजूद रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर उनका स्वागत किया। नामांकन के बाद अजय रविदास ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने रोजगार की गंभीर समस्या है और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया। अजय रविदास ने कहा कि वे राजनीति में स्वच्छ छवि और जनसेवा की भावना के साथ आए हैं। उनका उद्देश्य बिहपुर […]

गोपालपुर से चार बार के विधायक गोपाल मंडल नें भरा निर्दलीय पर्चा, सीएम नीतीश का नाम लेकर फूट-फूटकर रोए ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में गोपालपुर सीट से चार बार विधायक रह चुके गोपाल मंडल को इस बार जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद नाराज गोपाल मंडल ने शनिवार को निर्दलीय पर्चा भरा और अपने समर्थकों के बीच एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेकर फूट-फूटकर रोने लगे और उनका जयकारा लगवाया। गोपाल मंडल ने अपने संबोधन में कहा, “भाइयों और बहनों, आज हमारा नामांकन का दिन है। आप सभी इतने बढ़-चढ़कर आए, इसके लिए धन्यवाद। यह लड़ाई आर-पार की है और अब दिखा देना है। नीतीश कुमार को बरगला कर मेरा टिकट कटवाया गया। अगर मुझसे कोई गलती हुई है, तो मैं हाथ जोड़कर […]

मारपीट के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। शनिवार को वादी इंदल कुमार ने लिखित आवेदन देकर बताया कि भवानीपुर थाना अंतर्गत स्थित समुदायिक भवन के पास पूर्व विवाद को लेकर मो अरमान अली और छह से सात अन्य लोग हथियार से लैस होकर उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में भवानीपुर थाना में कांड संख्या 220/25, धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)/109/352/351(2)(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में घटना में संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी मो अरमान अली, पिता कुर्बान अली; मो सोनू अली, पिता मो मुस्तकीम; और रहमान अली, पिता अयुब अली शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के […]

7.95 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ टोटो चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त ||GS GS

DESK20250

नवगछिया। शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रंगरा थाना पुलिस टीम ने वाहन जांच के दौरान कुर्सेला की ओर जा रहे एक टोटो (रजिस्ट्रेशन बीआर 10 वाई-4585) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान टोटो चालक के पास से कुल 7.95 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही टोटो को भी जप्त कर लिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और 60 रुपये नकद भी जब्त किया। इस संबंध में रंगरा थाना में कांड संख्या 256/25, धारा 21 (सी)/22 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने टोटो चालक उत्तम कुमार मंडल, पिता राजेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। DESK2025

दीपोत्सव पर ज्ञान वाटिका विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया अनुमंडल स्थित सुप्रसिद्ध ज्ञान वाटिका विद्यालय, सिंघिया मकंदपुर में दीपोत्सव के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने कुल 12 समूहों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी समूहों ने अपनी सृजनात्मकता, कल्पनाशक्ति और कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियाँ तैयार कीं। इन रंगोलियों में दीपोत्सव की भावना और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य और शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों की रंगोलियों का निरीक्षण और मूल्यांकन किया। मूल्यांकन के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समूहों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार […]

बाल भारती विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, उत्कृष्ट छात्रों और पूर्व छात्राओं को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बाल भारती विद्यालय, गोशाला रोड में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वर्ग दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 34 छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यालय ने अपने पूर्व छात्राओं का भी सम्मान किया, जो वर्तमान में बैंकिंग, शैक्षणिक, इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि विद्यालय की असली पहचान उसके विद्यार्थियों की सफलता से होती है। आप सभी हमारी उम्मीदों और सपनों का साकार रूप हैं। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि संघर्ष ही सफलता […]

गोपालपुर विधानसभा से मानकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर को देंगे नामांकन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। 153 गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी मनकेश्वर सिंह उर्फ मंटू सिंह आज 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस बाबत उन्होंने मीडिया और जनता को जानकारी देते हुए बताया कि गोपालपुर के लोग बदलाव चाहते हैं और इसी बदलाव की उम्मीद को लेकर वे चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। मानकेश्वर सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उन्हें समाधान के रास्ते उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि गोपालपुर में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका कहना था कि जनता का विश्वास और समर्थन ही उन्हें इस चुनाव में मैदान में उतारने का सबसे बड़ा कारण […]

केंद्र में मोदी और बिहार में नीतीश के नेतृत्व पर जनता को भरोसा: रवि कुमार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड नवगछिया के जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता केवल नेतृत्व और विकास कार्यों के आधार पर मतदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर जनता का पूर्ण भरोसा है। रवि कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के ऐसे एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने कभी भी जाति या धर्म के आधार पर राजनीति नहीं की। उन्होंने हमेशा समाजवादी विचारधारा और समावेशी विकास को प्राथमिकता दी है। यही वजह है कि आज बिहार में सभी वर्गों के लोगों को समान अवसर और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हर क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य […]