Category Archives: नवगछिया

नवगछिया पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष अभियान, अपराधियों की गिरफ्तारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के उद्देश्य से पुलिस जिला नवगछिया द्वारा विशेष तैयारी की जा रही है। इस क्रम में स्वीकृत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) कंपनियों के लिए दैनिक ऑपरेशनल प्लान तैयार किया गया है। इस योजना के तहत नवगछिया पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा जगह-जगह फ्लैग मार्च, सघन वाहन जॉच और अपराध नियंत्रण के अभियान चलाए जा रहे हैं। अभियान में अवैध शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी, अपराधियों की गिरफ्तारी और वारंट/कुर्की अधिपत्रों की तामिली पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में, नवगछिया के माननीय न्यायालय (एसडीजेएम) द्वारा जारी आदेश के तहत राजीव रंजन उर्फ बबलू सिंह, पुत्र जनार्दन सिंह, निवासी दोनिया टोला […]

मुकेश राणा को मिला चक्रवर्ती देवी स्मृति सम्मान 2025 ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । नवगछिया के समाजसेवी मुकेश राणा को भागलपुर में आयोजित एक सम्मान समारोह में WECS एसोसिएशन द्वारा चक्रवर्ती देवी स्मृति सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें बिहुला विषहरी से जुड़ी मंजूषा पेंटिंग के प्रचार-प्रसार और संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में मंजूषा गुरु मनोज पंडित, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मंजूषा कलाकार ऊलूपी झा, कल्पना देवी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में दोनों कलाकारों ने मुकेश राणा को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुकेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और वे आगे भी मंजूषा कला को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य […]

सावित्री पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में सोमवार से भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामूहिक कार्य की भावना का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। पहले दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी तथा प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। इसके साथ ही रंग-बिरंगी तालियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में […]

जमीनी विवाद में अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवार पर दबंगों ने किया हमला ||GS NEWS

DESK20250

एक सप्ताह बाद भी भवानीपुर थाना में नहीं हुआ केस दर्ज, एसपी ने दी जांच और कार्रवाई का आदेश नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड संख्या-12 में जमीनी विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के एक भूमिहीन परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 5 अक्टूबर की है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी थाना में अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अर्जुन तांती की पत्नी पूनम देवी, पुत्र साजन तांती और बहू पूजा देवी पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में […]

‘केबीसी’ के येलो कार्ड टॉपर का सम्मान आज सोमवार को ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित “कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)” प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड राउंड नामक पहली लिखित परीक्षा का परिणाम का घोषणा कर दिया गया हैं । इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था । विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय की केबीसी टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय ने चयनित छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे आयोजित चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) में उपस्थित हों। इस अवसर पर छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया […]

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में डॉ अमृता कुमारी को मिला प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहार राज्य परियोजना एवं यूनिसेफ के तत्वाधान में पटना में एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम के मास्टर ट्रेनर के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भागलपुर जिले की राजकीय सम्मान 2025 प्राप्त शिक्षिका डॉक्टर अमृता कुमारी को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया। डॉक्टर अमृता कुमारी नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तेतरी पकड़ा, नवगछिया, भागलपुर की शिक्षिका हैं। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद उन्हें जिले में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों से लैस करना और विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन व बालिकाओं के लिए […]

श्रीमद्भागवत में हुआ भव्य रासलीला, भूतनाथ के साथ जमकर झूमे भक्त ||GS NEWS

DESK20250

गोसाई गांव के गंगा तट पर आयोजित हो रहा श्रीमद् भागवत कथा नवगछिया । गोपालपुर प्रखण्ड के गोसाई गांव में गंगा तट पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का पांचवा दिन विशेष उल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस दिन कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का रासलीला मनाया गया। भक्तों ने बड़ी संख्या में इस आयोजन में हिस्सा लिया और भगवान श्री कृष्ण के जीवन और लीलाओं का श्रवण करते हुए अपनी भक्ति प्रकट की। इस अवसर पर कथा के दौरान झांकी की भी प्रस्तुति दी गई, जिसमें भगवान कृष्ण के लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। भक्तजन झांकी देखकर और कथा सुनकर आनंदित हुए और उत्साह में झूम उठे। उपस्थित लोगों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से […]

Noimg

“टिकट नहीं, आतंक दिखाइये” ||GS NEWS

DESK20250

भारतीय रेल अब केवल यात्रियों को नहीं, तमाशे को भी ढोती है। पहले लोग सफ़र करते थे, अब “स्फुरण” करते हैं, रील बनाते हैं, बहस करते हैं और टिकट माँगने वाले को राष्ट्रद्रोही, छेड़ने वाला घोषित कर देते हैं। हालिया घटना इसका नया अध्याय है—एक महिला शिक्षिका, बिना टिकट वातानुकूलित कोच में विराजमान। टीटी ने हिम्मत कर टिकट माँग लिया। बस, यहीं उसने अपनी नौकरी की मर्यादा और जान दोनों को खतरे में डाल दिया। महिला बोलीं, “आप जान बूझकर तंग करते हैं, आपने हाथ लगाया।”टीटी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। नियमों की पटरियाँ पिघल चुकी थीं और तर्कों की रेल पूरी गति से भाग रही थी। यात्रियों ने मोबाइल निकाल लिए देश को एक नया “वीडियो गुरु” […]